फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: यूजर बोला तुम अपने बेटे का नाम औरंगजेब रखोगी? स्वरा भास्कर बोलीं- 'मुझे सुलेमान पसंद है'

Thu, 12 Aug 2021 06:15 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
बेटे के जहांगीर नाम को लेकर सैफ और करीना को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। इसी सिलसिले में उनका बचाव करते हुए स्वरा भास्कर ट्रोलर्स को खूब लताड़ रही हैं। इन सब के बीच एक यूजर ने जब स्वरा से पूछा कि आप अपने बेटे का नाम औरंगजेब रखोगी, तो स्वरा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'मुझे सुलेमान पसंद है।' आपको बता दें कि हाल ही में सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने नए बेटे का नाम जहांगीर रखा है। इस बात की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई। कई लोग सैफ और करीना को बेटे के इस नाम को लेकर ट्रोल करने लगे। आपको बता दें कि इससे पहले बेटे तैमूर के नाम को लेकर भी उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। सैफ और करीना की शादी के बाद भी कई लोगों ने उन्हें बुरा भला कहा था। इन सब के बीच अब स्वरा भास्कर सैफ और करीना का बचाव करते दिख रही हैैं। 
विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
स्वरा भास्कर का कहना है कि अगर जहांगीर नाम से आपकी भावनाएं आहत होती हैं, तो आपसे बड़ा गधा कोई भी नहीं है। इसी बीच एक यूजर ने उनसे पूछा - "तुम अपने बेटे का नाम औरंगजेब रखोगी?" तो जवाब देते हुए स्वरा ने कहा - "नहीं मुझे सुलेमान पसंद है।"

विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
स्वरा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। स्वरा, सैफ और करीना के समर्थन में खड़े होकर उनका बचाव कर रही हैं। सैफ और करीना को ट्रोल करने वाले लोगों को स्वरा गधा बता रही हैं।

4 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में कुछ समय पहले करीना कपूर ने एक किताब लिखी थी। इस किताब लिखे जाने के बाद ही उनके दूसरे बेटे का नाम लोगों को पता चला था। करीना ने अपनी इस किताब में कई खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : Insatagram
किताब में उन्होंने इस बात का उल्लेख किया था कि तैमूर का जन्म सिजेरियन हुआ था। पैदा होने के 14 दिन तक उसने दूध नहीं पिया था। करीना बताती हैं - "दूसरे बेटे जहांगीर के जन्म के बाद स्थिति कई मायनों में पहले से अलग थी। मैं उसे आसानी से स्तनपान करा पा रही थी।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें