फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएफएफ गोल्स: करीना कपूर ने मलाइका और अमृता के साथ की पार्टी, तस्वीरें वायरल

Sat, 19 Jun 2021 01:28 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर और अमृता अरोड़ा - फोटो : Instagram
फिल्म इंडस्ट्री में आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि एक अभिनेत्री की किसी अन्य अभिनेत्री से नहीं बनती। दोनों में आपस में कैटफाइट होती रहती हैं। जब किसी फिल्म में दो या उससे ज्यादा अभिनेत्रियां होती हैं तो उनसे सवाल भी यही पूछा जाता है कि क्या वो अच्छे दोस्त हैं। हालांकि यह धारणा सही नहीं है। बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो बेस्ट फ्रेंड्स हैं। इतना ही नहीं कुछ अभिनेत्रियां तो बीएफएफ (बेस्ट फ्रेंड फॉरेवर) गोल्स भी देती हैं। इनमें से कई तो आए दिन पार्टियां करती दिखती हैं। ऐसी ही दोस्ती है करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा की। ये तीनों अक्सर साथ में पार्टी करती नजर आती हैं। हाल ही में करीना कपूर ने अपने दोस्तों के साथ हाउस पार्टी की थी जिसकी तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो बी टाउन में चर्चा का विषय बन गई हैं। बता दें करीना के दूसरे बेटे के जन्म के बाद ये तीनों आपस में पार्टी करती नजर आई हैं। उनके दूसरे बेटे के जन्म से पहले ही तीनों आपस में पार्टी करते नजर आए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि करीना ने व्हाइट टैंक टॉप के साथ ब्लैक पैंट्स पहनी है। वहीं मलाइका ने ब्लैक टैंक टॉप के साथ शॉर्ट्स कैरी किए। गौर करने वाली बात है कि दोनों की टी शर्ट पर एक ही चीज लिखी है - GUCCI वहीं तस्वीरों के साथ करीना ने इससे मिलता जुलता ही कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'GUCCI बीएफएफ'।
 
 

 

विज्ञापन

3 of 5
कपूर और अरोड़ा बहनें - फोटो : Instagram
साथ ही लोगों ने कयास भी लगाने शुरू कर दिए कि अर्जुन कपूर भी वहां पहुंचे थे। दरअसल, अर्जुन को करीना के घर के बाहर स्पॉट किया गया था जिसके बाद इस बात ने तूल पकड़ा। बता दें कि बॉलीवुड में कपूर और अरोड़ा बहनों की दोस्ती मशहूर है। फिल्म इंडस्ट्री ऐसी है जहां प्रोफेशनल लाइफ की वजह से निजी जिंदगी में भी बदलाव देखने को मिलते हैं लेकिन करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा की दोस्ती सालों से बरकरार है। चारों अक्सर साथ में हैंगआउट करती नजर आती हैं।

4 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं करीना कपूर आजकल सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा झेल रहीं हैं। यहां तक कि लोगों ने उन्हें बॉयकॉट करने की मांग उठाई है। दरअसल, पिछले दिनों खबर आई कि रामायण पर बन रही फिल्म में करीना को सीता का रोल ऑफर हुआ है और उन्हें इसके लिए 12 करोड़ की फीस भी मांगी है। बस फिर क्या था इतना सुनते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए और करीना का विरोध करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों को आपत्ति इस बात से है कि करीना ने एक मुस्लिम से शादी की है और अब उनका नाम करीना कपूर खान है, बेटे का नाम तैमूर है ऐसे में वो माता सीता का किरदार कैसे निभा सकती हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर #BoycottKareenaKhan ट्रेंड भी फॉलो करना शुरू कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें