फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना ने रणबीर और दूसरे भाइयों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व, ये रही फैमिली गेटटुगेदर की तस्वीरें

Mon, 03 Aug 2020 05:49 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
करीना ने रणबीर और दूसरे भाइयों के साथ मनाया रक्षाबंधन - फोटो : इंस्टाग्राम
रक्षा बंधन का पर्व अक्षय कुमार ने जहां अपनी बहन को एक फिल्म का प्रजेंटर बनाकर मनाया वहीं करीना कपूर ये रक्षा बंधन मनाने अपने मायके जा पहुंचीं। उन्होंने अपने चचेरे भाई रणबीर कपूर और दूसरे लोगों के साथ रक्षा बंधन पर साथ खाना खाया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इनकी तस्वीरें भी साझा कीं। हालांकि, करिश्मा कपूर किसी वजह से मायके नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान ने एक फोटो साझा करते हुए इस परिवार मिलन समारोह की झलकी अपने चाहने वालों के साथ भी साझा की। फिल्म में दो महिलाएं कपूर परिवार का फिलहाल आधिकारिक हिस्सा न होने के बावजूद भी मौजूद दिखीं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
करीना ने रणबीर और दूसरे भाइयों के साथ मनाया रक्षाबंधन - फोटो : इंस्टाग्राम
इनमें से पहली तो आलिया भट्ट हैं जो रणबीर कपूर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में हैं और कहा जाता है कि दोनों जल्द शादी भी करने वाले हैं। दूसरी चौंकाने वाली मौजूदगी इस फोटो में अभिनेत्री तारा सुतारिया की दिखी जो रणबीर कपूर की बुआ रीमा के बेटे आदर जैन की करीबी दोस्त हैं।

4 of 5
करीना कपूर, सोहा अली, सैफ अली, कुणाल खेमू - फोटो : Social Media
करीना कपूर इस फोटो में अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर का साथ दिख रही हैं। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन ऋद्धिमा कपूर साहनी भी इस परिवार मिलन समारोह में शामिल होने आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेटे तैमूर के साथ करीना कपूर खान - फोटो : Social Media
करीना के पिता रणधीर कपूर मां, बबीता, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा आदि भी इस तस्वीर में दिख रहे हैं। बात करें करीना कपूर खान की तो उन्होंने रक्षाबंधन के लिए एक खूबसूरत मस्टर्ड कलर का प्लाजो सूट चुना था, जिसे उन्होंने नो एक्सेसरीज लुक के साथ कम्पलीट किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें