करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram
करीना कपूर खान एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में सीता के किरदार के लिए मोटी फीस वसूलने को लेकर हुए विवाद पर अपना पक्ष रखा। करीना ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'कुछ साल पहले कोई भी एक फिल्म के लिए पुरुष और महिला एक्टर को समान वेतन देने के बारे में बात नहीं करता था। अब उनमें से बहुत से लोग इस बारे में मुखर हो रहे हैं। मैं मेकर्स से यह पहले ही स्पष्ट कर देती हूं कि मैं क्या चाहती हूं।' करीना ने कहा कि, 'ये मेरी मांग के बारे में नहीं है बल्कि ये महिलाओं के प्रति सम्मान के बारे में है और अब चीजें बदल रही हैं'।