फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: शादी के बाद भी पर्दे पर हिट ये अभिनेत्रियां, काजोल से लेकर करीना कपूर तक लिस्ट में

Wed, 14 Apr 2021 11:05 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दीपिका, करीना, अनुष्का, काजोल - फोटो : Instagram
कहा जाता है कि अभिनेत्रियों की फिल्मों में जिंदगी अभिनेताओं की तुलना में कम होती है। जहां अभिनेत्रियां अक्सर शादी के बाद फिल्मों से दूर हो जाती हैं तो वहीं हीरो लंबे समय तक पर्दे पर टिके रहते हैं। हालांकि पहले के समय से लेकर अब में काफी फर्क आ गया है। पहले जहां शादी के बाद अक्सर अभिनेत्रियों का करियर खत्म मान लिया जाता था तो वहीं आज के समय में शादी और बच्चों के बाद भी अभिनेत्रियां सुपरहिट फिल्में दे रही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो शादी के बाद भी हैं सुपरहिट।
विज्ञापन

2 of 7
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
करीना कपूर खान

बॉलीवुड की डीवा कहे जानी वाली करीना कपूर खान ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। शादी से पहले करीना का करियर टॉप पर था। हालांकि बहुत से लोगों का मानना था कि शादी के बाद करीना फिल्मों में नजर ही नहीं आएंगी। हालांकि ऐसा तो कुछ नहीं हुआ बल्कि करीना ने शादी और बच्चे के बाद भी बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन

3 of 7
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रानी मुखर्जी

रानी बड़े पर्दे की दमदार अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में कीं। हालांकि आदित्य चोपड़ा से शादी के बाद रानी गिनी चुनी फिल्मों में नजर आईं। साल 2014 में 'मर्दानी' के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया। इसके बाद 'हिचकी' से साल 2018 में उन्होंने कमबैक किया। वहीं वो आखिरी बार 'मर्दानी 2' में नजर आईं थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। रानी बहुत जल्द 'बंटी और बबली 2' में नजर आने वाली हैं।

4 of 7
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल ने अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की है। बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में अपने जलवे बिखेरने वाली प्रियंका का करियर शादी के बाद भी बेहद शानदार रहा है। प्रियंका के हाथ में इन दिनों हॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट हैं जो उनके करियर में चार चांद लगाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
काजोल - फोटो : instagram
काजोल

1991 में अजय देवगन से शादी के बाद काजोल ने कम फिल्में की थी। हालांकि उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म 'फना' से बॉलीवुड में कमबैक किया। फिल्म पर्दे पर हिट साबित हुई। इसके बाद काजोल ने 'माय नेम इज खान', 'वी आर फैमिली', 'दिलवाले', 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' जैसी कई बड़ी फिल्में की।
विज्ञापन

6 of 7
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की बबली गर्ल अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली से शादी की। शादी के बाद अनुष्का 'संजू', 'परी', 'सुई धागा' और 'जीरो' जैसी फिल्म में नजर आईं थीं। इसमें संजू और परी को लेकर अनुष्का की काफी तारीफ हुई थी। इसके अलावा उनके प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट की वेब सीरीज भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। अनुष्का बहुत जल्द नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह से शादी के बाद भी दीपिका लगातार फिल्मों और एड्स में बनी हुई हैं। हालांकि उनकी फिल्म 'छपाक' कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन दीपिका के हाथ में बॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। बहुत जल्द वो पति रणवीर के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगी इसके अलावा ऋतिक रोशन के साथ दीपिका 'फाइटर' फिल्म में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें