इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार सबसे पाक महीना रमजान बुधवार से शुरू हो गया है। इस खास मौके पर देश भर में लोग एक-दूसरे को इसकी बधाई दे रहे हैं। भारत में मंगलवार रात चांद दिखने के साथ ही पूरे देश में माह-ए-रमजान की शुरुआत हो गई है। इस महीने का मुस्लिम समुदाय में विशेष महत्व है। मान्यता जाता है कि रमजान के पवित्र महीने में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। क्या आम और क्या खास सभी इसे उत्सव की तरह मनाते हैं। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी रमजान की तैयारियों में जुट गए हैं। अभिनेत्री हिना खान ने अपने फैंस को खास अंदाज में रमजान की मुबारकबाद दी है।