फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of The Day: मलाइका का बोल्ड अंदाज और करण कुंद्रा पर 'पंचायत 2' का खुमार, 10 तस्वीरों में सेलिब्रिटी अपडेट

Sun, 05 Jun 2022 09:34 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
सितारों की जिंदगी से जुड़ी हर बात से प्रशंसक अपडेट रहना चाहते हैं और सेलेब्स भी अपने कमर्शियल प्रोजेक्ट से लेकर निजी जिंदगी तक के अनुभव, खुशी और भावनाएं फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड की दुनिया से भी कोई न कोई नई जानकारी रोज सामने आती ही रहती है, चाहे वह नई फिल्म की जानकारी हो, सेलिब्रिटी चिट चैट हो या फिर अभिनेत्रियों का कातिलाना अंदाज। तो चलिए दस तस्वीरों के जरिए जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
विज्ञापन

2 of 11
मलाइका अरोड़ा - फोटो : insta
बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार मलाइका अरोड़ा अक्सर फैंस के साथ अपनी वीडियो या फिर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस समय वह तुर्की में वेकेशन का लुत्फ उठा रही हैं और हर बार की तरह उनका बोल्ड अंदाज दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस प्रिंटेड जंपसूट में सूरज की तरफ मुंह करके पोज देती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
भारती सिंह, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : insta
'पंचायत सीजन 2' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है खास तौर पर प्रधान जी यानी रघुवीर यादव का स्टाइल लोगों को काफी भा रहा है। अब दर्शकों के साथ ही सेलेब्स पर भी 'पंचायत 2' का खुमार चढ़ा दिखाई दे रहा है। दरअसल करण कुंद्रा लेटेस्ट तस्वीर में प्रधान जी के अंदाज में लौकी से तेजस्वी को प्रपोज करते दिख रहे हैं। वहीं कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने भी लौकी के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है।

4 of 11
नोरा फतेही - फोटो : insta
हमेशा अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज से लोगों के होश उड़ाने वाली दिलबर गर्ल नोरा फतेही ने एक बार फिर से अपनी सिजलिंग तस्वीर शेयर कर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। वह ब्लैक ऑफ शोल्डर ट्रेस में कातिलाना अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
सारा अली खान, अनन्या पांडे - फोटो : insta
सेलेब्स के साथ ही उनके बच्चों में भी खूब दोस्ताना देखने को मिलता है। अब लेटेस्ट तस्वीर में अनन्या पांडे और अभिनेत्री सारा अली खान एक साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। जहां अनन्या साड़ी में दिखा रही हैं, वहीं सारा ने शरारा के साथ कुर्ती को टीमअप किया है। दोनों ही स्टनिंग लग रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
अनुपम खेर अपनी मां और भाई के साथ - फोटो : insta
अभिनेता अनुपम खेर अपनी मां के साथ अक्सर खूबसूरत पलों को शेयर करते रहते हैं। आज अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर भी उन्होंने तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ भाई भी दिख रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा,दोस्तों! आज हमारी यानी बिटटु, राजू की मां और आप सबकी प्यारी दुलारी का बर्थडे है। मगर माता शिमला, राजू मुंबई और मैं लखनऊ में हूं। इसलिए आप सब मां को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं भेजिए। ज़ोर से बोलो जय माता दी।'
विज्ञापन

7 of 11
सलमान खान, गुरु रंधावा - फोटो : insta
लेटेस्ट तस्वीर है गुरु रंधावा के पेज से। जिसमें सलमान और गुरु दो हैंडसम हंक एक साथ दिखाई दे रहे हैं। दरअसल आइफा में सितारों का मेला लगा था, जहां सभी एक दूसरे से मिले और अब सिंगर गुरु रंधावा ने सलमान खान संग तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'लव यू सलमान सर'।

8 of 11
विक्की कौशल - फोटो : insta
अभिनेता विक्की कौशल अक्सर अपनी डैशिंग तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने आइफा लास्ट नाइट की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह ब्लैक पैंट ब्लेजर के साथ व्हाइट शर्ट में हैंडसम नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने चश्में और क्लासिक बो के साथ लुक को कंप्लीट किया है।

9 of 11
अजय देवगन - फोटो : insta
आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अभिनेता अजय देवगन ने पोस्ट शेयर की है। जिसमें वह कमांडो लुक में दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन के जरिए उन्होंने पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया है। अजय देवगन ने लिखा, 'अपने ग्रह (धरती) से उतना ही प्यार करें जितना आप खुद से करते हैं... आप सिर्फ एक हैं और सिर्फ एक पृथ्वी है।

10 of 11
कृति सेनन - फोटो : insta
4 जून को आइफा में जमकर मस्ती और धमाकेदार परफॉर्मेंसेस के साथ ही सितारों को अलग-अलग कैटेगरी के कई अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया। कृति सेनन को भी बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला और लेटेस्ट पोस्ट में इसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। अभिनेत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपनी पोस्ट में कैप्शन की शुरुआत करते हुए लिखा, सपने सच होते हैं। बता दें कि उन्हें ये अवार्ड मिमी के किरदार के लिए मिला है।
विज्ञापन

11 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : insta
लगता है कि कान फिल्म फेस्टिवल के बाद अब कहीं जाकर दीपिका पादुकोण को फुर्सत के पल मिले हैं। उन्होंने संडे मूड में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह सुकून भरी नींद लेती दिखाई दे रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें