फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ammy Virk: सिद्धू मूसेवाला के निधन से दुखी एमी विर्क ने टाली अपनी फिल्म की रिलीज, 10 जून को आनी थी शेर बग्गा

Sun, 05 Jun 2022 09:24 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता एमी विर्क जल्द ही अपनी फिल्म शेर बग्गा में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने को पूरी तरह से तैयार थी।
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म शेर बग्गा - फोटो : Social media

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता एमी विर्क जल्द ही अपनी फिल्म शेर बग्गा में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने को पूरी तरह से तैयार थी। हालांकि, अब अभिनेता ने अपनी इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया। इस बारे में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर जानकारी दी। फिल्म की रिलीज टलने की जानकारी देने के साथ ही एक्टर ने हाल ही में दुनिया को अलविदा कह चुके हैं सिद्धू मूसेवाला के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। 

विज्ञापन

2 of 4
एमी और सिद्धू - फोटो : Social media
अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई इस तस्वीर में एमी और सिद्धू अपनी कार की आगे की सीट पर बैठे हैं और कुछ अन्य दोस्त उनके साथ पीछे की सीट से सेल्फी के लिए पोज देते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सिद्धू को याद हुए एक नोट भी शेयर किया है। अपने इस नोट में एमी ने लिखा, “शेरबग्गा की टीम के रूप में, हम सिनेमा का जश्न मनाने के लिए 10 जून को आप सभी से आपके निकटतम सिनेमाघरों में मिलने वाले थे। लेकिन अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण समय के कारण, हम इस जश्न को मनाने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए, हमने शेरबग्गा की रिलीज को स्थगित कर दिया है। आगे का विवरण जल्द ही साझा किया जाएगा।

विज्ञापन

3 of 4
एमी और सिद्धू - फोटो : Social media

बता दें कि ये फिल्म 10 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब दर्शकों को इस फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। इससे पहले एमी ने सिद्धू मूसेवाला के निधन पर शोक जताते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में उन्होंने लिखा था, "वाहेगुरु परिवार को शक्ति दे।" बता दें कि 28 वर्षीय सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

4 of 4
एमी व्रिक - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो एमी विर्क आखिरी बार फिल्म सौंकने सौंकने में नजर आए थे। वहीं, उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अभिनेता के पास ओए मखना पाइपलाइन में है, जो इस साल सितंबर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में तानिया सिंह भी हैं, जो किस्मत, सूफना और किस्मत 2 जैसी फिल्मों में उनके साथ काम करने के बाद चौथी बार एमी के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें