फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: पहली मुलाकात में शाहरुख खान को फैशन टिप्स देने लगे थे करण जौहर, जींस को लेकर दिया था यह सुझाव

Tue, 26 Sep 2023 10:36 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर और शाहरुख खान वर्षों से दोस्त हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' (1998) में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए। तब से लेकर अब तक दोनों ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में साथ दी हैं। करण जौहर हाल ही में शाहरुख खान संग अपनी पहली मीटिंग याद करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान को कुछ फैशन टिप्स भी दिए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने हाल ही में शाहरुख खान संग अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा, 'वह मुलाकात क्रेजी थी। मुझे याद है मैं डीडीएलजे (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे) में असिस्टेंट था। मैंने शाहरुख खान की जींस पर टिप्पणी की और उन्हें दूसरे ब्रांड की जींस पहनने की सलाह दी और कहा कि वह तुम्हें ज्यादा फिट आएगी। मेरी बात सुनकर वह हैरान रह गए थे। मुझे भी नहीं पता कि उन्हें सलाह देने का यह अधिकार मुझे किसने दिया था'।
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने आगे बताया, 'मैंने शाहरुख खान को शर्ट के दो-तीन बटन खोलने की सलाह दी। इसके बाद शाहरुख खान मेरी हर बात पर सिर हिलाते रहे और फिर उन्होंने कहा कि क्या तुम थोड़ा समय दोगा। तुम आदि को बुला सकते हो? शाहरुख ने निर्देशक आदित्य चोपड़ा को बुलाने की बात कही थी।'
Anees Bazmee: अनीस बज्मी और शाहिद कपूर के बीच हुआ मनमुटाव? शुरुआत से पहले ही ठंडे बस्ते में गई आगामी फिल्म

4 of 5
शाहरुख खान-करण जौहर-आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने आगे आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान के बीच हुई बातचीत का जिक्र किया और कहा, 'शाहरुख खान ने आदित्य से पूछा, 'ये कौन है? कहां से आए? और ये मेरे बारे में क्यों बात कर रहा है? इसके बाद आदित्य ने बताया, 'ये टाउनी है, वे सभी इसी तरह बात करते हैं। इसके बाद शाहरुख खान को इन सभी बातों में मजा आने लगा। उन्होंने मुझसे कहा, 'तुम क्या करना चाहते हो?' मैंने कहा, 'मैं डिजाइनर बनना चाहता हूं'।
Dev Anand: देव आनंद के काले कोट का क्या था रहस्य? इस वजह से कोर्ट को लगानी पड़ी थी पाबंदी
विज्ञापन
विज्ञापन

करण जौहर ने आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान के साथ अपने बॉन्ड के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'शाहरुख और आदि ने मुझे खूब प्रेरित किया। उन्होंने एक बार भी मुझे ऐसा अहसास नहीं दिलाया कि मैं अलग हूं। उन्होंने एक बार भी यह नहीं कहा कि मैं कैसा था। उन्होंने मेरे अंदर कुछ ढूंढा और यह उन दोनों की वजह से ही है कि मैं आज फिल्म मेकर हूं।'
Waheeda Rehman: 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर वहीदा रहमान ने देव आनंद को किया याद, साझा किए दिलचस्प किस्से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें