फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का निधन और आज भी नहीं हो पाई आर्यन की रिहाई

Fri, 29 Oct 2021 08:21 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आर्यन खान, पुनीत राज कुमार - फोटो : Social Media
सैंडलवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। महज 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें बंगलूरू के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। फैंस लगातार उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे लेकिन वह बच नहीं पाए। उनके निधन ने परिवार और रिश्तेदार ही नही बल्कि इंडस्ट्री और फैंस को भी जबरदस्त झटका लगा है। फैंस अपने चहिते अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बेकरार हैं। कन्नड़ सरकार से अनुमति लेकर परिवार ने दिवंगत अभिनेता के पार्थिव शरीर को कांतीवारा स्टूडियो में रखने का फैसला किया है जिससे उनके प्रशंसक एक आखिरी बार उनका दर्शन कर सकें।
 
अलविदा: पुनीत राजकुमार के अंतिम दर्शन को बेताब हुए फैंस, कांतीवारा स्टूडियो में रखा जाएगा पार्थिव शरीर

 
विज्ञापन

2 of 10
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान की आज की रात भी जेल में ही गुजरेगी। दरअसल शाम 5.30 बजे तक रिलीज ऑर्डर की कॉपी जेल नहीं पहुंची। ऐसे में कल सुबह 11 बजे के बाद ही आर्यन की रिहाई संभव है। शाहरुख खान की दोस्त और एक्ट्रेस जूही चावला उनकी जमानती बनी हैं। जूही चावला ने सेशन कोर्ट पहुंचकर कागजात पर दस्तखत किए
 
Aryan Khan Release Live: आज जेल में ही गुजरेगी आर्यन खान की रात, शाम 5.30 बजे तक नहीं मिली रिलीज ऑर्डर की कॉपी

 
विज्ञापन

3 of 10
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र में निधन हो गया। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें बंगलूरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर एक्टर के डेड बॉडी की तस्वीर वायरल की जा रही है। पुनीत के निधन के बाद कर्नाटक राज्य में सभी थिएटर बंद किए जा रहे हैं। फैंस को काबू में करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई भी पुनीत की खबर सुन उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे थे।
 
Rest in Peace: पुनीत राजकुमार के लिए सोशल मीडिया पर भावनाओं का सैलाब, कनार्टक में लगाई गई धारा 144




 

4 of 10
काशिफ खान - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ होने के बाद से ही महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक समीर वानखेड़े पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने क्रूज पर पड़ी रेड को फर्जी तक करार दिया था। मलिक ने आरोप लगाया था कि उस पार्टी में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया भी था। पार्टी में दाढ़ी वाला कौन है उस पर जांच एजेंसी गौर करे। दाढ़ी वाले का समीर वानखेड़े से कुछ संबंध है। अब उस दाढ़ी वाले शख्स का खुलासा हो गया है। मलिक जिस दाढ़ी वाले शख्स की बात कर रहे हैं उसका नाम काशिफ खान है। वह फैशन टीवी इंडिया के एमडी हैं। मलिक ने कहा कि काशिफ खान पर देश में कई मामले दर्ज हैं। काशिफ वानखेड़े के करीबी हैं इसलिए उनपर कोई एक्शन नहीं लिया गया।
 
Who is Kashif Khan: कौन है वो 'दाढ़ी वाला शख्स' जिस पर नवाब मलिक ने लगाया पोर्न रैकेट चलाने का आरोप, बताया वानखेड़े का करीबी

 
विज्ञापन

5 of 10
जयान मलिक, गीगी हदीद - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर सुपरमॉडल गीगी हदीद और गायक जयान मलिक की राहें अलग हो गईं। दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद गीगी और जयान का ब्रेकअप हो गया। गीगी हदीद की मां योलांडा हदीद के जयान पर लगाए मारने के आरोप के बाद ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ गईं। परिवार के एक करीबी मित्र ने बताया कि अब गिगी और जयान साथ नहीं हैं। वह दोनों अपनी बेटी के अच्छे माता पिता हैं और मिलकर उसका ख्याल रखते हैं। हालांकि योलांडा को अपनी बेटी गीगी की कुछ ज्यादा ही चिंता है और वह अपनी बेटी और नातिन के लिए सब कुछ बहुत अच्छा चाहती है।  ब्रेकअप की खबर सामने आने के बाद से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि गीगी अब सिर्फ अपनी बेटी खाई के बारे में अच्छा सोच रही हैं। उन्हें बस इस वक्त निजता चाहिए। वहीं इस मामले में योलांडा या जयान मलिक की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
 
टूटते रिश्ते: दो साल की डेटिंग के बाद अलग हुए गीगी हदीद और जयान मलिक, गीगी की मां ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

6 of 10
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दो दिन से लगातार खबरें आ रही है कि विक्की कटरीना कैफ से शादी करने जा रहे हैं। यहां तक कि यह भी कहा जा रहा है कि राजस्थान के एक शानदार रिसॉर्ट में दोनों सात फेरे लेंगे और कटरीना सब्यसाची का लहंगा पहनेंगी। हालांकि दोनों ही सितारों की तरफ से इन बातों का खंडन किया जा रहा है लेकिन फिर भी इसकी चर्चा कम नहीं हो रही है। अब शादी की इन अफवाहों के बीच विक्की कौशल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है जो खूब वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में विक्की सोफे पर बैठकर हलकी धूप का आनंद लेते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। अब यूजर्स उनकी इस तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
 
सोशल मीडिया: कटरीना से शादी की खबरों के बीच विक्की कौशल ने साझा की तस्वीर, यूजर्स बोले- दूल्हे का चेहरा चमक रहा है


 
विज्ञापन

7 of 10
तू यहीं है - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद शहनाज गिल ने उन्हें ट्रिब्यूट देते हुए एक गाना रिलीज किया है। इस गाने का नाम है, तू यहीं है। दोनों की केमेस्ट्री पर बना ये एक इमोशनल सॉन्ग है। इससे पहले शहनाज से सिद्धार्थ के जाने के बाद सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं की थी। कल उन्होंने इस गाने से जुड़ा एक पोस्टर भी रिलीज किया था। इस गाने को यू-ट्यूब पर 2 घंटे के अंदर ही 10 लाख बार देखा जा चुका है।सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट किए इस गाने को खुद शहनाज ने गाया है। जबकि इसके लिरिक्स, म्यूजिक और कंपोज राज रंजोध ने किया है। शहनाज गिल ने इस गाने को अपने यू-ट्यूब अकाउंट से शेयर किया है।
 
SidNaaz: शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को दिया ट्रिब्यूट, 'तू यहीं है' गाने में मायूस दिखीं 'पंजाब की कटरीना कैफ'


 

8 of 10
निशा रावल, करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी एक्ट्रेस निशा रावल कोराना वायरस की चपेट में आ गई हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर की है। निशा इन दिनों 'मीत' शो में नजर आ रही हैं। जिसकी वजह से वह लागातार शूट कर रही हैं और लोगों से संपर्क में रह रही थीं। तबीयत खराब होने के बाद उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया था, जो पॉजीटिव आया है। निशा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए है उनसे अनुरोध हैं कि वह अपना टेस्ट करा लें। साथ ही अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचने के सभी सावधानियों को अपनाएं क्योंकि कविड अभी भी हमारे बीच है।
 
COVID 19: खत्म नहीं हुआ कोरोना का कहर, अब एक्ट्रेस निशा रावल हुईं कोविड पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटीन


 

9 of 10
आलिया भट्ट और महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की बात की जाए तो उसमें आलिया भट्ट का नाम जरूर शामिल होगा। बेहद कम वक्त में आलिया ने अपने नाम को ब्रांड में तब्दील कर लिया है। शानदार अदाकारी के साथ साथ उन्होंने खुद का एक मुकाम हासिल किया है। इसके चलते आज उनका नाम टॉप अभिनेत्रियों में शुमार होता है। बेटी की इस कामयाबी को देखकर पिता महेश भट्ट भी काफी खुश नजर आते हैं। बेटी की इस कामयाबी में उन्होंने ऐले मैगजीन को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा कि वो आलिया की कामयाबी से बेहद खुश हैं। बेटी आलिया को लेकर मैगजीन को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा कि अब आलिया को हमारी जरूरत नहीं है। आलिया में आगे बढ़ने की खुद काबिलियत है। अपने बारे में महेश भट्ट ने कहा कि उन्होंने हमेशा घर चलाने के लिए फिल्में बनाई हैं। लेकिन आज आलिया ने अपनी मेहनत और कड़ी लगन से एक मुकाम हासिल किया है। साथ ही वो बेहद समझदार भी हैं।
 
Alia Bhatt Net Worth: आलिया भट्ट की कमाई से गदगद हुए पिता महेश भट्ट, बोले- इतना पैसा मैंने 50 सालों में नहीं कमाया
विज्ञापन

10 of 10
शेर सिंह राणा के जीवन पर बायोपिक - फोटो : अमर उजाला मुंबई
निर्माता विनोद भानुशाली और निर्देशक श्री नारायण सिंह की जोड़ी ने चर्चित शेर सिंह राणा के जीवन पर बायोपिक की घोषणा की है। शेर सिंह राणा ने बहुत कम उम्र में ही कई कारणों से पूरे भारत में हलचल मचा दी थी। शेर सिंह अफगानिस्तान के कंधार से चौहान वंश के 11 वीं शताब्दी के शासक पृथ्वीराज चौहान की निशानियों को वापस लाने के लिए दुनिया भर में चर्चा में रहे। एक महान शासक के अवशेषों को वापस लाने वाले एकमात्र व्यक्ति होने के कारण उन्हें राजपूत समुदाय ने बहुत सम्मान दिया। इससे पहले भी वह तब चर्चा में आए जब तिहाड़ जेल में कारावास के दौरान शेर सिंह राणा अत्यधिक सुरक्षा वाले जेल से भाग निकले थे। चार्ल्स शोभराज के बाद ऐसा करने वाले वह सिर्फ दूसरे व्यक्ति रहे।
 
Sher Singh Rana: अब परदे पर उतरेगी शेर सिंह राणा की रोमांचक कहानी, भानुशाली स्टूडियो का नया धमाका

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें