किच्चा सुदीप
- फोटो : Twitter-@KicchaSudeep
जयश्री ने जुलाई 2020 में फेसबुक पर एक लाइव वीडियो शेयर किया था। अपने इस वीडियो में जयश्री कहती नजर आई थीं, 'मैं क्विट कर रही हूं। दुनिया और डिप्रेशन को अलविदा।' मैं ये सब पब्लिसिटी के लिए नहीं कर रही हूं। मैं सुदीप सर से आर्थिक मदद भी नहीं चाहती हूं। मैं मरना चाह रही हूं क्योंकि मैं अपने डिप्रेशन से नहीं लड़ पा रही।' हालांकि किच्चा सुदीप ने उन्हें बचा लिया था। जिसके लिए बाद में जयश्री ने उनको धन्यवाद भी दिया था।