फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanika Kapoor birthday: भारत ही नहीं देश विदेश में खूब पसंद किए जाते हैं इनके गाने, आज हैं करोड़ों की मालकिन

Sat, 21 Aug 2021 02:06 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कनिका कपूर बर्थडे - फोटो : Social Media
बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर को आज हर कोई जानता है। पर क्या आप उनकी नेट वर्थ के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताने वाले हैं। कनिका के गानों को भारत के अलावा दूसरे देशों में भी खूब पसंद किया जाता है। बेबी डॉल गाने से लोकप्रिय हुई इस सिंगर के आज लाखों लोग दीवाने हैं। यही नहीं कनिका भारत के कई सिंगिंग रियलिटी शो को जज करती हैं। उनके द्वारा गाए कई गाने बॉलीवुड में सुपर डुपर हिट हुए हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। कनिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपनी जिंदगी से जुड़ी कई खास चीजों को अपने फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। आज कनिका अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। ये मशहूर सिंगर आज के समय में करोड़ों रुपयों की मालकिन है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उनकी नेट वर्थ के बारे में -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कनिका कपूर - फोटो : Social media
आपको बता दें कि कनिका कपूर ने 12 साल की उम्र से ही काम करने की शुरुआत कर दी थी। उस दौरान कनिका ने ऑल इंडिया रेडियो के एक कार्यक्रम में परफॉर्म किया था। उसके बाद से कनिका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कई भजन अनूप जलोटा जी के साथ गाए। उनके द्वारा गाए कई गाने बॉलीवुड में सुपर डुपर हिट साबित हुए।
विज्ञापन

3 of 5
कनिका कपूर बर्थडे - फोटो : Instagram
बेबी डॉल और चिट्टियां कलाइयां जैसे गानों ने उनको इंडस्ट्री में एक नई पहचान दिलाई। आज कई लोग इसी गाने के माध्यम से उनको जानते हैं। आज के दिन ये मशहूर गायिका करोड़ों की संपत्ति मालकिन है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेट वर्थ करीब 7 करोड़ रुपए है।

4 of 5
कनिका कपूर बर्थडे - फोटो : Social media
यही नहीं कनिका कई ब्रांड को एंडोर्स भी करती हैं, जिसके चलते समय के साथ साथ उनकी नेट वर्थ में भी इजाफा हो रहा है। इसके अलावा वे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर भी कई ब्रांड को प्रमोट करती हैं। गानों और ब्रांड के अलावा उनकी कमाई का तीसरा जरिया रियलिटी शो है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कनिका कपूर बर्थडे - फोटो : Social Media
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कनिका की शादी लंदन के एक एनआरआई बिजनेसमैन के साथ हुई थी। बाद में कनिका और राज का तलाक हो गया। तलाक के दौरान वे तीन बच्चों की मां थीं। उस दौरान कनिका को काफी संघर्ष करना पड़ा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें