फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत ने लिया चौंकाने वाला फैसला, अपने करियर में पहली बार करेंगी ऐसा काम

Wed, 01 Aug 2018 07:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
kangana ranaut
आमतौर पर हमेशा ही बॉलीवुड में अपने दमदार किरदार और बयान को लेकर चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत एक बार से सुर्खियों में हैं। दरअसल कंगना इस बार कब्बड़ी पर आधारित फिल्म में कई किरदार निभाने वाली हैं। खास बात यह है कि वह पहली बार परदे पर मां का किरदार निभाने वाली हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Kangana Ranaut
कंगना वैसे तो अक्सर अपने बोल्ड और पावरफुल रोल करना पसंद करती हैं लेकिन पहली बार उन्होंने मां का किरदार निभाने का फैसला लेकर अपने फैंस को चौंका दिया है। बता दें कि उनकी इस फिल्म को 'बरेली की बर्फी' के डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी बनाने वाली हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 4
kangana ranaut
इस फिल्म में कंगना एक कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में वह कॉलेज गर्ल से लेकर शादी शुदा महिला और फिर मां का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी और अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब वह स्क्रीन पर मां के रोल में नजर आएंगी। 

 
विज्ञापन

4 of 4
Kangana Ranaut
फिलहाल कंगना 'मेंटल है क्या' की शूटिंग में व्यस्त हैं और वह जल्द ही अश्विनी की इस फिल्म की तैयारी में जुट जाएंगी। हालांकि यह बहुत ही मुश्किल किरदार है, लेकिन कंगना जो कि कैमरे के सामने अपना बेस्ट देने के लिए जानी जाती हैं, एक बार फिर अपनी शानदारी अदाकारी दिखाने को तैयार हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट सुमित व्यास होंगे, जो हाल ही में फिल्म वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर के अपोजिट नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें