फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: संसद परिसर में शूट करना चाहती हैं कंगना और सलमान की 'भाभी' का छलका दर्द, मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 18 Dec 2022 08:02 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रेणुका शहाणे,कंगना रणौत - फोटो : social media
मनोरंजन जगत से सितारों की प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी तक की कई खबरें सामने आती रहती हैं। इस समय भी कोई कलाकार अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में है तो कोई निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में है। तो चलिए जानते हैं जानते हैं एंटरटेनमेंट की दुनिया से आज की दस बड़ी खबरें।
विज्ञापन

2 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी की वजह से सुर्खियों में हैं। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग संसद परिसर में करने के लिए लोकसभा सचिवालय से अनुमति मांगी है।

यहां पढ़ें पूरी खबर
Kangana Ranaut: संसद परिसर में 'इमरजेंसी' की शूटिंग करना चाहती हैं कंगना रणौत, लोकसभा सचिवालय से मांगी अनुमति
विज्ञापन

3 of 11
रेणुका शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपके अंदर खूब सारा टैलेंट है, फिर भी आप रिजेक्ट हो जा रहे हैं तो कैसा महसूस होगा, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। कुछ ऐसा ही हो रहा है सलमान खान की ऑनस्क्रीन भाभी यानि रेणुका शहाणे के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। रेणुका शहाणे का कहना है कि इन दिनों उन्हें ऑडिशन में अक्सर रिजेक्शन झेलना पड़ रहा है। रेणुका ने यह भी बताया कि ऐसा हो क्यों रहा है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर
Renuka Shahane: 'मैं बुरी एक्टर नहीं हूं..', ऑडिशन में बार-बार रिजेक्ट होने पर छलका सलमान की 'भाभी' का दर्द
 

4 of 11
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके उर्फ कमाल आर खान अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वह बॉलीवुड स्टार्स पर तो तंज कसते ही हैं साथ ही कई बार ऐसी बात भी कह जाते हैं कि लोग हैरान होने के साथ ही उनकी फटकार भी लगा देते हैं। लेटेस्ट ट्वीट में कमाल आर खान ने एक बार फिर से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम लिया है और कहा है कि उन्हें धमकाया जा रहा है।

यहां पढ़ें पूरी खबर
Krk: केआरके को किसने दी जान से मारने की धमकी? बोले- जब मुझे तो...शायद सुशांत को भी मारा गया होगा!
 
विज्ञापन

5 of 11
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram
टीवी की टॉप एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी 'गोपी बहू' के किरदार से सबके दिलों में छा चुकी हैं। हाल ही में देवोलीना ने अपनी सीक्रेट वेडिंग से सबको चौंका दिया। 14 दिसंबर को देवोलीना ने जिम ट्रेनर शाहनवाज से शादी रचाकर नई जिंदगी का आगाज किया। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके देवोलीना ने फैंस को अपनी सीक्रेट वेडिंग की जानकारी दी और अपने पति से भी फैंस को मिलवाया। अब अलग धर्म होने की वजह से यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, जिस पर देवोलीना ने करारा जवाब दिया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर
Devoleena Bhattacharjee: बच्चे हिंदू होंगे या मुसलमान? सवाल पर भड़क गईं देवोलीना, बोलीं- आप होते कौन हैं...
विज्ञापन

6 of 11
अर्जुन कपूर, वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में दो-दो बार के विजेता अर्जेंटीना बनाम फ्रांस के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। इस दौरान दुनिया के दो बड़े खिलाड़ी मेस्सी और किलियन एम्बाप्पे के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि दोनों के फैन फॉलोइंग काफी बड़ी संख्या में हैं। भले ही इस खेल में भारतीय टीम नहीं खेल रही है, लेकिन भारतीयों में फुटबॉल प्रेम की कोई कमी नहीं है। भारत में क्रिकेट के बाद फुटबॉल ही एक ऐसा खेल है, जिसे ज्यादातर लोग देखना और खेलना पसंद करते हैं। बॉलीवुड के सितारों का भी फुटबॉल से कुछ ज्यादा ही लगाव है। आम लोगों की तरह बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी फीफा वर्ल्ड कप देखने कतर पहुंच रही हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर
FIFA World Cup 2022: बॉलीवुड पर चढ़ा फीफा फाइनल का फीवर, शाहरुख के बाद अर्जुन-वरुण ने बताया किसे करेंगे सपोर्ट

 
विज्ञापन

7 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'बेशर्म रंग' गाना रिलीज होने के बाद से ही अभिनेता की फिल्म का विरोध किया जा रहा है। वहीं, शनिवार को किंग खान ने 15 मिनट के लिए आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था। इस दौरान अभिनेता ने अपने फैंस के सभी सवालों का जवाब दिया। वहीं, एक जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि इन दिनों वह सिर्फ दाल-चावल ही खा रहे हैं। लेकिन अब सवाल उठता है कि ऐसे क्यों है?

यहां पढ़ें पूरी खबर
Shah Rukh Khan: इंफेक्शन की वजह से सिर्फ दाल-चावल खाकर काम कर रहे शाहरुख खान, फैंस बोले- आप मजबूत हो ‘पठान’
 

8 of 11
जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया - फोटो : social media
जान्हवी कपूर बी-टाउन की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन इस समय एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से उनका नाम ओरहान अवात्रामणि के साथ जोड़ा जा रहा है और अब एक हालिया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कथित एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ देखा जा सकता है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर
Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर का फिर धड़क रहा एक दूसरे के लिए दिल? वीडियो हुआ वायरल
 

9 of 11
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' पर इन दिनों विवाद बढ़ता ही जा रहा है। गाने में दीपिका के भगवा रंग के बिकिनी पहनने पर कई हिंदू संगठन अब तक नाराजगी जता चुके हैं और लगातार इस फिल्म से जुड़े लोगों से माफी की मांग कर रहे हैं। हालांकि अब तक इस विवाद पर शाहरुख या दीपिका की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसी बीच सिंगर एक्टर सुचित्रा कृष्णमूर्ति का ट्वीट वायरल हो रहा है।

यहां पढ़ें पूरी खबर
Pathaan: 'पठान' के गाने पर विवाद के बीच इस सिंगर का ट्वीट वायरल, कहा- बेशर्म रंग नहीं लोगों के इरादे होते हैं
 

10 of 11
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया
जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। 'अवतार' के फैंस पिछले 13 साल से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में फिल्म को भारतीय दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। समुद्र और उसके बीच बसी नावी की नीली दुनिया से रूबरू कराने वाली 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं वर्ल्डवाइड भी शानदार कलेक्शन कर रही है।

यहां पढ़ें पूरी खबर
Avatar 2: 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' की धमाकेदार कमाई जारी, दो दिन में 100 करोड़ पहुंचा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन
विज्ञापन

11 of 11
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर कुछ दिनों पहले एक नन्ही परी का जन्म हुआ है। मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार बेटी के पिता बने हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी को लेकर नया अपडेट दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की पहली झलक भी साझा की। साथ ही बताया कि वह अपनी बेटी को अस्पताल से घर लेकर आ गए हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर
Manoj Tiwari: नन्ही परी को अस्पताल से घर लेकर आए मनोज तिवारी, इस खास अंदाज में किया 'सरस्वती' का स्वागत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें