फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म रिलीज: बड़े पर्दे पर आज 'थलाइवी' बनकर सामने आएंगी कंगना रणौत, साथ ही रिलीज हो रहीं ये फिल्में

Fri, 10 Sep 2021 01:44 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
थलाइवी, भूत पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल में लंबे समय से थिएटर बंद थे लेकिन अब बहुत जगहों पर थिएटर खुल चुके हैं। वहीं पिछले कुछ सालों में दर्शकों के बीच ओटीटी का भी क्रेज बढ़ा है। ओटीटी पर लंबे समय से वेब सीरीज और नई फिल्में भी रिलीज हो रहीं। ऐसे में मेकर्स भी ओटीटी और थिएटर के बीच उलझे हैं। कुछ मेकर्स ओटीटी पर ही फिल्में रिलीज कर रहे हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि उनकी फिल्म थिएटर एक्सपीरियंस के लिए बनी हैं।

आज रिलीज हो रहीं ये फिल्में

आज 10 सितंबर को कुछ खास फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसमें कंगना रणौत की फिल्म 'थलाइवी' भी शामिल है जो सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ए एल विजय के निर्देशन में बनी ये फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता के जीवन पर आधारित है। फिल्म थलाइवी हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कंगना ने जयललिता के फिल्मों से लेकर राजनीति तक के सफर को दिखाया है।
विज्ञापन

2 of 5
थलाइवी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि इस फिल्म को लेकर कंगना काफी समय से उत्साहित थीं। फिल्म के ट्रेलर को भी काफी पसंद किया गया था। ये फिल्म पहले 23 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण थिएटर बंद ही रखे गए थे। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज नहीं किया और अब ये फिल्म थिएटर में रिलीज हो रही। फिल्म में कंगना के अलावा अरविंद स्वामी ने भी अहम भूमिका निभाई है
विज्ञापन

3 of 5
थलाइवी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि फिल्म के हिंदी संस्करण को लेकर भी काफी विवाद हो रहा है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म वितरक और प्रदर्शकों का कहना है कि यदि फिल्म दो हफ्ते बाद ही ओटीटी पर आ जानी है तो फिर इसे सिनेमाघरों में देखने कोई नहीं आएगा। वहीं फिल्म के निर्माताओं का तर्क है कि कोरोना संक्रमण काल के चलते उनकी पहली प्राथमिकता फिल्म में किए गए अपने निवेश को सुरक्षित करना है और इसके हिंदी संस्करण को रिलीज के दो हफ्ते बाद ओटीटी पर लाने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं है।

4 of 5
भूत पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
भूत पुलिस

पवन कृपलानी के निर्देशन में बनी फिल्म भूत पुलिस एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडीज, यामी गौतम और अर्जुन कपूर ने अहम भूमिका निभाई है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में पहली बार ये स्टार कास्ट एक साथ काम करने जा रही है। हालांकि सैफ और जैकलीन ने पहले भी साथ काम किया है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया था। ये फिल्म आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रूड्स- द न्यू एज - फोटो : सोशल मीडिया
द क्रूड्स ए न्यू एज

वहीं एनिमेटेड फिल्म द क्रूड्स ए न्यू एज भी आज ही थिएटर में रिलीज होने जा रही है। न्यू एज ट्रेलर में दिख रहा है कि मुख्य किरदार कल की तलाश में अज्ञात में चले जाते हैं और इसी के साथ कहानी आगे बढ़ती है। इस फिल्म में रेयान रेनॉल्ड्स, एम्मा स्टोन, कैथरीन कीनर जैसे बड़े सितारों ने अपनी आवाज दी है।इस फिल्म का निर्देशन जोएल क्रॉफर्ड ने किया है। ये फिल्म हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें