फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: नीना के विवादित नारीवाद वाले बयान पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया, अभिनेत्री के पक्ष में पंगा गर्ल

Thu, 30 Nov 2023 06:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, नीना गुप्ता - फोटो : social media
पिछले काफी समय से 'तेजस' को लेकर सुर्खियों में रही कंगना रणौत की यह फिल्म भरपूर प्रमोशन के बाद भी बुरी तरह से फ्लॉप रही। लेकिन बैक-टू-बैक दो फ्लॉप देने के बाद भी कंगना रणौत के तीखे तेवर आज भी बरकरार हैं और वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए किसी न किसी पर तंज कसती रहती हैं। हालांकि, आज अभिनेत्री किसी पर निशाना साधने को लेकर नहीं बल्कि इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता को सपोर्ट करने के लिए चर्चा में हैं। दरअसल, जहां एक तरफ नीना गुप्ता को महिलाओं को लेकर दिए गए उनके कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट के कारण ट्रोल किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अब कंगना रणौत ने आगे आकर अभिनेत्री का खुलकर सपोर्ट किया है।   
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : social media
नारीवाद के बारे में नीना गुप्ता का स्टेटमेंट वायरल होने के बाद कंगना रणौत ने अभिनेत्री का समर्थन किया है। नीना गुप्ता ने नारीवाद को फालतू करार दिया था और कहा था कि इस पर विश्वास करना जरूरी नहीं है। इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया था और कई लोगों ने नीना की जमकर आलोचना की थी। लेकिन इन सभी आलोचनाओं के बीच कंगना रणौत, नीना गुप्ता का बचाव करने के लिए आगे आईं। बॉलीवुड की पंगा गर्ल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर, नीना के बयान पर लोगों द्वारा दिए गए रिएक्शन पर सवाल उठाया और कहा कि उनका भी मानना है कि कोई भी समान नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram
कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरीज पर नीना गुप्ता का समर्थन करते हुए लिखा, 'मुझे नहीं पता कि नीना जी ने जो कहा उस पर इतनी तीखी प्रतिक्रिया क्यों हुई। पुरुष और महिला कभी एक जैसे नहीं हो सकते, वे हर स्तर पर स्पष्ट रूप से भिन्न हैं, क्या वे समान हैं? स्त्री और पुरुष को भूल जाइए, कोई भी समान नहीं है, हममें से हर व्यक्ति विकास के एक अलग लेवल पर है। इसलिए हमारे पास भगवान, गुरु, वरिष्ठ, माता-पिता या यहां तक कि बॉस भी हैं। कुछ के पास ज्यादा अनुभव है या कुछ सही में ज्यादा विकसित हैं, लेकिन हम किसी भी स्तर पर समान नहीं हैं।' 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने आगे कहा, 'क्या हमें एक आदमी की जरूरत है? निसंदेह, जिस प्रकार एक पुरुष को एक स्त्री की आवश्यकता होती है, मेरी मां का जीवन बहुत दुखदायी होता अगर उन्हें मेरे पिता के बिना अकेले रहना पड़ता, लेकिन मेरे पिता का उनके बिना कोई जीवन नहीं होता, मुझे नहीं पता कि क्या यह पूरी तरह से शर्मनाक है!! क्या पुरुषों के पास ये बेहतर है? जाहिर है कि उन्हें महीने के सातों दिन खून नहीं बहता है और उनमें दिव्य स्त्री ऊर्जा नहीं बहती है जिसके लिए हर कोई प्यासा है, वे इसे चुराना, नियंत्रित करना या दबाना चाहते हैं, लड़के हर जगह असुरक्षित नहीं हैं, यहां तक कि अपने घरों या खुली सड़कों पर भी, महिलाओं के मुकाबले लड़के सुरक्षित हैं। लड़कियों के लिए यह आसान नहीं है, खासकर युवा महिलाओं के लिए, कृपया अन्यथा दिखावा करना बंद करें।'
Bhushan Kumar: भूषण कुमार को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने हटाए बलात्कार के आरोप
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : social media
एक पॉडकास्ट में नीना गुप्ता ने कहा था कि इस विचार पर विश्वास करना जरूरी नहीं है कि महिलाएं और पुरुष समान हैं। अभिनेत्री बोली थीं, 'मैं कहना चाहती हूं कि फालतू नारीवाद  या इस विचार पर विश्वास करना जरूरी नहीं है कि महिलाएं पुरुषों के बराबर हैं। इसके बजाय, वित्तीय स्वतंत्रता हासिल करने और अपने काम पर ध्यान देने पर ध्यान दें। यदि आप एक गृहिणी हैं, तो इसे नीची दृष्टि से न देखें, यह एक महत्वपूर्ण भूमिका है। अपना आत्मसम्मान बढ़ाएं और खुद को छोटा समझने से बचें। यही मुख्य संदेश है जो मैं बताना चाहती हूं। इसके अलावा, पुरुष और महिलाएं समान नहीं हैं। जिस दिन पुरुष गर्भवती होने लगेंगे, उस दिन हम बराबर हो जाएंगे।' नीना गुप्ता के इस बयान ने बवाल मचा दिया था।
Allu Arjun: तेलंगाना चुनाव के दौरान फैन की मदद करते दिखे अल्लू अर्जुन, वीडियो देख हो रही 'पुष्पा' की तारीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें