बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रही हैं और फैंस के साथ इसकी तस्वीरें भी साझा कर रही हैं। अब हाल ही में कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा कर बताया है कि उन्होंने 'तेजस' की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अब मैं अपने अगले मिशन पर..आज से हो रही है शुरूआत..दिल में जोश बढ़ रहा है और इसकी वजह मेरी शानदार टीम है'।
पहली बार वर्दी में नजर आईं कंगना
इस तस्वीर में कंगना वर्दी में नजर आ रही हैं और बेहद शानदार दिख रही हैं। बता दें कि कंगना इस फिल्म में भारतीय वायु सेना के पायलट के तौर पर दिखेंगी। कंगना ने इससे पहले कई तरह के किरदार निभाएं हैं लेकिन पहली बार वो वर्दी में नजर आ रही हैं। इस फिल्म की कहानी भारतीय वायु सेना के पायलटों को समर्पित हैं।