भूमिका चावला
- फोटो : सोशल मीडिया
नहीं चला बॉलीवुड में सिक्का
सलमान खान के साथ हिंदी फिल्म जगत में कदम रखने वाली भूमिका चावला के फिल्म ‘तेरे नाम’ में अभिनय देखने के बाद हर किसी को यही लगा था कि वो बॉलीवुड में लंबे समय तक टिकेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भूमिका चावला ने अभिषेक बच्चन के साथ ‘रन’ में काम किया. इसके बाद ‘दिल ने जिसे अपना कहा’, ‘गांधी माई फादर’, ‘दिल जो भी कहे’, ‘सिलसिले’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें फिल्में तो बहुत मिली लेकिन हिंदी फिल्मों में वो सफलता नहीं मिली जिसकी चाहत हर अभिनेत्री को होती है।