फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस: एसिड अटैक के बाद टूट गई थी कंगना रणौत की बहन रंगोली की शादी, अभिनेत्री ने साझा किया दर्दनाक किस्सा

Mon, 21 Jun 2021 12:12 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और रंगोली चंदेल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने परिवार की कई योग स्टोरीज शेयर की हैं। साथ ही कंगना ने अपनी बहन रंगोली को योग से हुए फायदे के बारे में बताया है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि कैसे बहन रंगोली अपने ऊपर हुए एसिड अटैक के बाद टूट गई थीं लेकिन योग करने से उन्हें नई जिंदगी मिली और जीने की फिर से उम्मीद जगी। कंगना ने इससे पहले बताया था कि किस तरह योग की मदद उनकी मां की हार्ट सर्जरी नहीं करनी पड़ी। 

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'रंगोली की योग स्टोरी सबसे ज्यादा प्रेरणा देने वाली है, एक सिरफिरे आशिक ने रंगोली पर एसिड फेंका था, जब वो मुश्किल से 21 साल की थीं...थर्ड डिग्री बर्न था, करीब आधा चेहरा झुलस गया था, एक आंख की रोशनी चली गई थी, एक कान पिघल गया था और ब्रेस्ट भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे। रंगोली की दो-तीन साल में करीब 53 सर्जरी हुईं, लेकिन वो भी काफी नहीं थीं।' 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत और रंगोली चंदेल - फोटो : Twitter
कंगना आगे लिखती हैं, 'मुझे सबसे ज्यादा चिंता उनके मानसिक स्वास्थ्य की थी, क्योंकि उन्होंने बोलना छोड़ दिया था... हां चाहें कुछ भी होता वो एक शब्द नहीं बोलती थीं, बस चीजों को देखती रहती थीं। रंगोली एक एयरफोर्स ऑफिसर के साथ इंगेज्ड थीं, लेकिन जब उसने एसिड अटैक के बाद रंगोली का चेहरा देखा तो कभी लौटकर उसके पास वापस आया ही नहीं। लेकिन तब भी रंगोली की आंख में एक आंसू तक नहीं था और न ही उसने एक शब्द कहा था।' 

विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत और रंगोली चंदेल - फोटो : Instagram
इस पोस्ट में कंगना लिखती हैं, 'मुझे डॉक्टर्स ने कहा था कि रंगोली शॉक में है, जिसके बाद उसे थैरेपी दी गईं, साइकेट्रिस्ट की मदद ली गई, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया, कोई मदद नहीं मिली। उस वक्त मुश्किल से मैं 19 साल की थी, मैं अपने टीचर सूर्य नारायण के साथ योग करती थी और मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि ये यह जलने और मनोवैज्ञानिक आघात वाले रोगियों को भी रेटिना ट्रांसप्लांट रिकवरी और खोई हुई दृष्टि पाने में मदद कर सकता है।' 

 

4 of 5
कंगना रणौत, रंगोली चंदेल - फोटो : Insatagram- @rangoli_r_chandel
इसके साथ ही कंगना ने लिखा, 'मैं चाहती थी कि वो कैसे भी मुझसे बात करें, तो मैं उनको अपने साथ हर जगह ले जाने लगी, यहां तक की योग क्लास के लिए भी, उन्होंने मेरे साथ योग करना शुरू किया और मैंने उनमें एक कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन देखा। न सिर्फ वो अपने दर्द और मेरे बुरे जोक्स पर रिएक्ट करने लगीं बल्कि उनकी एक आंख की रोशनी भी वापस आने लगी। योग हर सवाल का जवाब है, क्या आपने अब तक उसे मौका किया?'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, योग दिवस से ठीक एक दिन पहले कंगना ने इंस्टाग्राम पर योग करते हुए अपने मां-पापा की तस्वीरें साझा की। तस्वीरों के साथ ही कंगना ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है और बताया है कि कैसे योग ने उनके माता-पिता को स्वस्थ रहने में मदद की। कंगना ने बताया कि अब मेरी तरह ही वो लोग भी रोजाना योग करते हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उनके माता पिता योग करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कंगना ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'कल योग दिवस है और मैं आप सभी के साथ अपनी योग की कहानियों को साझा करने जा रही हूं। हर कोई जानता है कि मैंने कब और कैसे योग करना शुरू किया लेकिन कोई नहीं जानता होगा कि मैंने अपने पूरे परिवार को कैसे इसकी आदत डलवाई। अब मेरा पूरा परिवार योग नामक इस वरदान और आशीर्वाद का नियमित रूप से पालन करता है।'



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें