कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
हाल ही में कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर डबल खुशी शेयर करते हुए लिखा था, 'जिस दिन मैं पद्मश्री सम्मान ले रही हूं उसी दिन मेरे प्रोड्यूसर के तौर पर नया सफर शुरू कर रही हूं। अपने प्रोडक्शन मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही टीकू वेड्स शेरू का फर्स्ट लुक सबसे पहले आपके साथ शेयर कर रही हूं। यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है और उम्मीद है आपको पसंद आएगी। शूटिंग शुरू हो चुकी है। जल्द ही आपसे थिएटर्स पर मुलाकात होगी।