अपनी अपकमिंग फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के प्रमोशन में लगी कंगना रनौत हरदम की तरह चर्चा का मुद्दा बनी हुई हैं। इसी फिल्म के सॉन्ग लांचिंग पर एक पत्रकार से लड़ बैठी कंगना सुबह से ही खबरों में छाई हैं। हालांकि इसी लांचिंग पर कंगना से जायरा वसीम के फिल्मी जगत को अलविदा कह देने पर भी सवाल हुआ। कंगना ने जायरा के इस कारण को बेतुका बताया है।
विज्ञापन
2 of 5
Kangana Ranaut
- फोटो : amar ujala mumbai
कंगना ने आगे कहा "मेरे ख्याल से किसी भी धर्म को आपको सशक्त बनाना चाहिए। आपकी जिंदगी को पूरा करना चाहिए और अगर आपको लगता है कि आपकी जिंदगी पहले से ही पूरी है, तो आपके आसपास और भी बहुत सारे काम हैं। अपने परिवार और दोस्तों की मदद करें। कावेरी सूख रही है। यहां बहुत कुछ है करने को। इसलिए काम करें और कोशिश करें और अपने आसपास के माहौल को पूरा करें। किसी भी धर्म की जरूरी मूलभूत आवश्यकता आपको सशक्त बनाना है, न कि आपको अलग करना"।
दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस जायरा वसीम ने पिछले दिनों अपने बॉलीवुड छोड़ने के फैसले से सबको चौंका दिया था। 30 जून को जायरा ने सोशल मीडिया पर ये ऐलान किया था कि वह बॉलीवुड छोड़ रही हैं क्योंकि इससे उनके धर्म में दखलअंदाजी हो रही है। जायरा को इस तर्क की वजह से काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है।
4 of 5
zaira wasim
- फोटो : social media
जायरा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले की जानकारी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दी थी। जायरा ने लिखा- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैंने बॉलीवुड में कदम रखा जिसने पॉपुलरिटी के रास्ते मेरे लिए खोल दिए। धीरे-धीरे युवाओं के रोल मॉडल के तौर पर मुझे देखा जाने लगा। बॉलीवुड में 5 साल पूरे होने पर मैं इतना कहना चाहती हूं मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है।'
जायरा ने आगे लिखा- 'एक्ट्रेस बनने की वजह से इस्लाम से दूर होती जा रही हूं। मैं इस फील्ड से रिश्ता तोड़ रही हूं। मैंने सोच-समझकर यह फैसला किया है।' जायरा वसीम ने आमिर खान की बेटी का किरदार दंगल फिल्म में निभाया। इस फिल्म में जायरा ने महिला पहलवान गीता फोगाट के बचपन का रोल निभाया था। दंगल फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद जायरा सीक्रेट सुपरस्टार में नजर आईं। फिल्म में जायरा ने इंसिया मलिक का रोल निभाया था।