फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2021: पटाखों के बैन पर कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- फिर तो ऑफिस भी कार चलाकर ना जाएं

Wed, 03 Nov 2021 01:16 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
रोशनी से जगमगाता दिवाली का त्योहार आ गया है और हर तरफ इसकी धूम देखने को मिल रही है। आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी त्योहार के लिए खरीददारी कर रहे हैं। मिठाई से लेकर नए कपड़ों और दीयों तक हर खूबसूरत चीज खरीदी जा रही है। हालांकि इस मौक पर एक बार फिर पटाखों को लेकर बहस शुरू हो गई है। पिछले कई सालों से पटाखों पर बैन लगाने और उनका ना इस्तेमाल करना का मुद्दा उठाया जाता है क्योंकि इससे प्रदूषण होता है।

पटाखे बैन पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया

वहीं कई लोगों का कहना है कि सिर्फ ऐसी बातें दीवाली के वक्त ही क्यों कही जाती हैं जबकि दूसरे त्योहारों और शादी के मौके पर जमकर आतिशबाजी होती है। अब इस मुद्दे पर हाल ही में बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी अपनी राय साझा की है। कंगना ने भी पटाखे ना जलाने की बात पर असहमति जताई है। उन्होंने सदगुरु का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा है कि जिन लोगों को पर्यावरण की चिंता है वह इन तीन दिन गाड़ियों का इस्तेमाल भी ना करें।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत की इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : Instagram
कंगना रणौत अपनी हर बात बेबाकी से रखती हैं और किसी भी मुद्दे पर अपने विचार साझा करने से पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें सदगुरु अपने बचपन की दिवाली की यादों के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो में बताया कि कैसे वह दिवाली शरू होने के एक महीने पहले ही पटाखे जलाने शुरू कर देते थे और कुछ बाद के लिए बचा कर रखते थे।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा कि, 'यह वही हैं जिन्होंने लाखों पेड़ लगाकर ग्रीन कवर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है'। साथ ही कंगना ने लिखा, 'यह उन सभी दिवाली पर्यावरण एक्टिविस्ट्स को करारा जवाब है आप अपने ऑफिस चल कर जाएं और तीन दिन तक गाड़ियों का इस्तेमाल ना करें'।

4 of 5
रिया कपूर - फोटो : Insatagram- @rheakapoor
वहीं बॉलीवुड के बहुत से सेलेब्स ऐसे हैं जो लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह इस दिवाली पटाखे ना जलाएं और प्रदूषण पर ध्यान दें। रिया कपूर ने कहा कि,'पटाखे जलाना बेहद गैरजिम्मेदाराना रवैया है ऐसा करना बंद करें'। वहीं मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि, 'पटाखे दिवाली का अहम हिस्सा हैं और ऐसा होना भी चाहिए। हालांकि पटाखे जलाते समय इस बात का ध्यान दें कि इसके शोर और प्रदूषण से दूसरों को नुकसान ना हो'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली के पटाखे - फोटो : Pixabay
दिल्ली में बीते तीन सालों की तरह इस साल भी दिवाली पर पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर रोक रहेगी। इसकी घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से की है। यह फैसला उन्होंने दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए लिया है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया है, पिछले तीन साल से दीवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें