फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलम मर्चेंट ने कहा: आर्यन से बात नहीं करना अरबाज के लिए कठिन, पर सिस्टम का पालन कर रहा है

Wed, 03 Nov 2021 01:09 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट को हाल ही में क्रूज ड्रग्स केस में कोर्ट द्वारा निर्धारित कुछ शर्तों का पालन करने की सहमति के बाद जमानत मिली थी। उस वक्त कोर्ट से बाहर निकलते वक्त अरबाज मर्चेंट के पिता असलम मर्चेंट ने कहा था कि उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत देते वक्त सख्त शर्तें रखी हैं। इन सभी शर्तों और नियमों का पालन किया जाएगा। अरबाज मर्चेंट कुछ ऐसा नहीं करेगा, जो उसके खिलाफ जाए। दरअसल, आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को 14 शर्तों के साथ जमानत मिली थी। इसके साथ ही प्रत्येक को एक या दो जमानतदारों के साथ 1 लाख का मुचलका भरने का भी निर्देश दिया गया था। अब अरबाज मर्चेंट के पिता ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनके बेटे के लिए आर्यन खान के साथ बातचीत बंद करना कितना मुश्किल है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
अरबाज मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज मर्चेंट और आर्यन खान बेहद करीबी दोस्त हैं। अरबाज के पिता असलम मर्चेंट ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि आर्यन और अरबाज दोनों के लिए एक-दूसरे के साथ बात बंद करना कितना कठिन है, क्योंकि वे बेहद अच्छे दोस्त हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
अरबाज मर्चेंट, आर्यन खान, अहान पांडे - फोटो : Instagram
अरबाज मर्चेंट के पिता असलम मर्चेंट ने कहा, उसके लिए आर्यन खान से बात नहीं करना कठिन है। पर अरबाज ने मुझसे कहा है कि वह सिस्टम का पालन करेगा। उसका कहना है कि कौन वापस नर्क में जाना चाहता है? अरबाज मर्चेंट ने पिता से कहा कि वह धार्मिक रूप से अदालत की शर्तों का पालन करेगा।

 

4 of 5
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
असलम मर्चेंट ने कहा- अरबाज ऐसा कुछ नहीं करेगा जिससे आर्यन को परेशान हो
असलम मर्चेंट ने कहा कि अरबाज, आर्यन के सबसे अच्छे दोस्त हैं।  वह कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे उन्हें या आर्यन को किसी भी तरह की परेशानी हो। इसलिए वे एक दूसरे से दूर रहेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन खान, गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले जब अरबाज मर्चेंट और आर्यन खान जेल में थे, उस वक्त असलम मर्चेंट ने  मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनका बेटा अपने दोस्त के बारे में बात करता रहता है। वह चाहता है कि आर्यन सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें