आज की सबसे बड़ी खबर कंगना रणौत को लेकर है। कंगना ऐतिहासिक फिल्म में माता सीता का किरदार निभाती नजर आएंगी। कंगना उसी फिल्म का हिस्सा बनी हैं जिसके लिए करीना कपूर खान ने 12 करोड़ रुपये फीस मांगी थी। हालांकि अब ये रोल कंगना को मिल गया है। 'सीता-एक अवतार' टाइटल वाली फिल्म को अलौकिक देसाई डायरेक्ट करने जा रहे हैं। उन्होंने इसकी घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की है। फिल्म के निर्देशक अलौकिक ने लिखा- सीता आरम्भ, ब्रह्मांड उन लोगों की मदद करता है जो विश्वास के साथ समर्पण करते हैं। मृगतृष्णा क्या थी, अब स्पष्ट है। एक पवित्र चरित्र का सपना जो कभी नहीं खोजा गया वह अब एक वास्तविकता है। मैं सीता एक अवतार में कंगना को कास्ट करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह पवित्र यात्रा हमारी पौराणिक कथाओं को देखने के तरीके को बदल देगी।
मेट गाला में सितारों का दिखा अतरंगी अंदाज
इस साल न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में मेट गाला का आयोजन किया गया। जिसमें हॉलीवुड के जाने माने सितारों ने शिरकत की। अतरंगी आउटफिट्स में स्टार्स छा गए हैं। हर तरफ उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक तरफ जहां केंडल जेनर ने न्यूड शीयर गाउन पहना वहीं किम कर्दाशियन ने एक बार फिर अपना अलग अवतार दिखाया। किम यहां ब्लैक गाउन और फेसमास्क में सिर से पैर तक ढकी हुई नजर आईं।
कंगना रणौत की बढ़ी मुश्किलें
गीतकार जावेद अख्तर पर गंभीर आरोप लगाने वाली कंगना रणौत अब इस मामले में फंसती नजर आ रही हैं। 14 सितंबर को हुई सुनवाई में कंगना के नहीं आने पर कोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए साफ शब्दों में कहा कि अगर वह अगली सुनवाई में कोर्ट नहीं पहुंचती हैं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया जाएगा। इस केस की अगली सुनवाई अब 20 सितंबर को की जाएगी।
बबीता जी ने डिलीट की पोस्ट
सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता खुद से 9 साल छोटे टप्पू यानि राज अनदकट को डेट कर रही हैं, इस बात को लेकर दोनों ही कलाकारों ने अपनी चुप्पी तोड़ी और देश के नाम ओपन लेटर लिखा था। अब बबीता जी ने वो पोस्ट डिलीट कर दी है, साथ ही अपने फैंस के लिए मैसेज भी लिखा है।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि उन्हें मुसलमान होने के कारण फिल्म इंडस्ट्री में कभी भी भेदभाव का शिकार नहीं होना पड़ा लेकिन उन्हें अपने मन की बात कहने के लिए हर जगह पर परेशान किया जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि इसलिए ही सलमान, शाहरुख और आमिर ज्यादातर मुद्दों पर चुप्पी साध लेते हैं।
नसीरुद्दीन शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : Social Media
नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार हैं जो अपनी राय खुलकर सामने रखने से बिलकुल भी नहीं कतराते हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘अब्बा जान’ शब्द पर की गईं टिप्पणी पर नसीरुद्दीन शाह ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उसे अमानवीय बताया। नसीरुद्दीन शाह ने कहा एक मीडिया चैनल से खास बातचीत करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने कहा, ‘यूपी के सीएम द्वारा दिया गया अब्बा जान वाला बयान अमानवीय है और यहां तक कि वो प्रतिक्रिया के लायक भी नहीं है’। नसीरुद्दीन शाह ने एक मीडिया चैनल से इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, ‘इस पर वैसे तो प्रतिक्रिया देने का कोई मतलब नहीं है। लेकिन सच ये है कि अब्बा जान बयान उस नफरत से भरे बयानों का सिलसिला है, जो वो हमेशा से उगलते आए हैं’। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि 2017 से पहले सिर्फ ‘अब्बा जान कहने वालों को ही राशन मिलता था’।
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से अभी उनके फैंस उबर नहीं पाए हैं। इसी महीने मात्र 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हार्ट अटैक से अचेत होने के बाद सिद्धार्थ को कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया था। उनके निधन पर बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया की दिग्गज हस्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त की थी। टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने खुलासा किया कि शहनाज पूरी तरह से सदमे में हैं। अब अभिनेता अभिनव शुक्ला ने बताया कि शहनाज की हालत कैसी है। दरअसल, अभिनव और उनकी पत्नी रुबीना दिलैक ने हाल ही में शहनाज़ और सिड की मां से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद अभिनव ने एक निजी वेबसाइट को बताया, 'मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार को शक्ति मिले। मैं और रुबीना उनकी मां से मिले और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनके दर्द को शांत करें।'
बिग बॉस में इन दिनों दिव्या अग्रवाल छाई हुईं हैं। हाल ही में दिव्या अग्रवाल से मिलने उनके ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद बिग बॉस हाउस में गए थे। वहीं उन्होंने दिव्या पर सवाल उठाने को लेकर शमिता की क्लास लगा दी थी। दरअसल, दोनों ही इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह रहे दिव्या और वरुण इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं। लेकिन उनसे बार बार एक ही सवाल किया जाता है कि वह कब शादी के बंधन में बंधेंगे। लेकिन दिव्या ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह कब वरुण से शादी करेंगी। उन्होंने बताया की उनका एक सपना अभी पूरा नहीं हुआ है।दरअसल, वरुण-दिव्या सबसे पहले मुंबई में अपना एक खूबसूरत सा घर खरीदना चाहते हैं। घर का सपना पूरा होते ही वह शादी कर लेंगे। क्योंकि इसके दो साल बाद वह अपने परिवार को आगे बढ़ाने का प्लान करेंगे। दिव्या-वरुण अगले साल तक घर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। जिसके बाद ही दोनों को शादी के बंधन में बंधा देखा जा सकेगा।
टीवी जगत के मशहूर एक्टर राम कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी एक्टिंग के आगे न तो कभी उनकी उम्र और न ही वजन आड़े आता है। वह जिस भी सीरियल में होते हैं उसका हिट होना तय होता है। इतना ही नहीं राम कपूर कई फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। लेकिन हाल ही में उनकी पत्नी गौतमी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को शेयर किया है। जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे। गौतमी ने सोशल मीडिया पर अपनी और उनके पति राम कपूर की हनीमून की तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में दोनों समंदर किनारे खड़े हैं। लेकिन नोट करने वाली बात ये है कि इस तस्वीर में राम बेहद फिट नजर आ रहे हैं। राम इस तस्वीर में शर्टलेस और काला चश्मा लगाए खड़े हैं। वहीं गौतमी स्विमसूट मे नजर आ रही हैं। गौतमी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि- यह फोटो 2003 की है। राम कपूर बेशक इन दिनों फैट लगते हों लेकिन 2003 की इस तस्वीर को देखकर फैंस उनकी फिटनेस से इम्प्रैस हो गए हैं। लोग कमेंट में उनकी फिटनेस की खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
टेलीविजन का नंबर वन क्विज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यहां आने वाले कंटेस्टेंट की जिंदगी से जुड़े किस्से कभी आपको हंसाते हैं तो कभी रुलाते। हाल ही में एक एपिसोड में पूछे गए सवाल और जवाब को गलत बताया था। दरअसल, एक दर्शक का कहना है कि सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा से जुड़ा जो सवाल शो में पूछा गया और इसका जो उत्तर बताया गया, वो दोनों ही गलत हैं। इस पर शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बासु ने उस दर्शक को जवाब दिया कि इसमें कुछ गलत नहीं है। लेकिन दर्शक ने फिर से इसका जवाब देते हुए कहा कि उसकी आपत्ति बिल्कुल सही है। बीसी के इस दर्शक को रिप्लाई करते हुए सिद्धार्थ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इसमें कोई भी गलती नहीं है। कृपया अपनी जानकारी के लिए लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की हैंडबुक चेक करें। दोनों सदनों में जब तक अध्यक्ष/स्पीकर द्वारा निर्देशित नहीं किया जाता है, पारंपरिक रूप से बैठकें क्वेश्चन आवर से शुरू होती हैं। उसके बाद जीरो आवर होता है।'