कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने लिखा, 'हर किरदार एक नई यात्रा की खूबसूरत शुरुआत है, आज हमने #इमरजेंसी #इंदिरा की शुरुआत की है। मेकअप आर्टिस्ट काम में लग गए हैं जिससे मेरे चेहरे, शरीर और लुक को सही से तैयार किया जा सके। बहुत से लोग मिलकर इसकी तैयारी में जुट गए हैं। ये एक बहुत ही खास फिल्म होने वाली है। अब कंगना के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ फैंस ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया तो वहीं कुछ ने फायर इमोजी से कंगना के पोस्ट पर प्यार जताया है।