भारतीय फिल्म इंडस्ट्री हमारे देश की सबसे बेहतरीन और अमीर इंडस्ट्रीज में से एक है। अमीर सिर्फ पैसों के मामलों में ही नहीं बल्कि टैलेंट की भी यहां कोई कमी देखने को नहीं मिलती। वहीं हमारी इंडस्ट्री के सितारे भी एक शाही जीवन व्यतीत करते हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक कीमती चीजें हैं जिनकी झलक अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है। महंगी गाड़ियों से लेकर डिजाइनर ड्रेसेज तक कई ऐसी कई चीजें हैं जिनके बारे में जानने के फैंस उत्सुक रहते हैं। महंगी ट्रिप्स पर जाना और शानदार पार्टीज का आनंद लेना इनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा है। इनमें से कई सितारे हैं जो प्राइवेट जेट से सफर करना पसंद करते हैं। कुछ सितारों के पास अपना प्राइवेट जेट भी है। इस रिपोर्ट में आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बता रहे हैं, जिनके पास अपना प्राइवेट जेट है।
अक्षय कुमार
इस सूची में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की। साल में चार से पांच फिल्में करने वाले अक्षय समय के इस कदर पाबंद हैं कि परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी वक्त निकाल लेते हैं। अक्षय परिवार के साथ प्राइवेट जेट से ही छुट्टियां बिताने जाते हैं। साथ ही वह अपनी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान भी इसी से आते जाते हैं।