फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका की जींस का मजाक उड़ाने पर ट्रोल हो गईं कंगना रणौत, यूजर्स ने खोल दिया पुराना एलबम

Thu, 04 Mar 2021 06:56 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत - फोटो : Social media

एक्ट्रेस कंगना रणौत हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। कभी विवाद के कारण तो कभी किसी और वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। अब कंगना ने जींस और विदेशी कपड़ों पर कमेंट कर सोशल मीडिया पर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। इसको लेकर नेटिजन्स उन्हें खूब ट्रोल भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 6
कंगना रनौत
कंगना ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अपनी संस्कृति को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें तीन महिलाएं दिख रही हैं। ये महिलाएं भारत, जापान और सीरिया से हैं। जानकारी के अनुसार ये पेंसिल्वेनिया के महिला मेडिकल कॉलेज में छात्रा थीं और पहली लाइसेंस प्राप्त चिकित्सक के तौर पर गौरव प्राप्त किए हुई थीं।
विज्ञापन

3 of 6
kangana ranaut - फोटो : instagram
दरअसल, कंगना ने पोस्ट में फटी हुई अमेरिकन जीन्स पहनने वालों की आलोचना की है। इसमें उन्होंने पुराने वक्त में महिलाओं के पहनावे को सम्मानजनक बताया है। इसके साथ ही उन्होंने इससे आज की आधुनिक महिलाओं के पहनावे की भी तुलना की है। कंगना के ट्वीट को एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के एक विवादित जींस के एड पर निशाना माना जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है। बस इशारों ही इशारों में भड़ास निकाल गई हैं।

4 of 6
kangana ranaut
कंगना ने ट्वीट में लिखा है ‘प्रशंसा ट्वीट, उन प्रचीन महिलाओं के लिए जिन्होंने न सिर्फ अपना व्यक्तित्व जाहिर किया बल्कि अपनी पूरी सभ्यता, संस्कृतियां और राष्ट्र का भी प्रतिनिधित्व किया, आज के समय में सफलता पाने वाले उनलोगों की तस्वीरें खींची जाती हैं, जो फटी हुई अमेरिकन जींस और पोछे जैसे ब्लाउज पहनती हैं, जो सिर्फ अमेरिकी मार्केटिंग के अलावा किसी का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं.'
विज्ञापन

5 of 6
kangana ranaut
कंगना के इस ट्वीट पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोग उनकी बात से सहमत भी नजर आ रहे हैं तो कई लोग उन्हें पाखंडी कहकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। इन ट्रोलर्स ने कंगना की इतनी पुरानी तस्वीरें शेयर करके रख दी हैं कि मानों एल्बम ही खोलकर रख दिया हो। कंगना की वो पुरानी फोटो शेयर की जा रही हैं, जिसमें वह खुद फटी हुई जीन्स में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रणौत - फोटो : Social media
बता दें कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक जींस कंपनी की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनी हैं। इसके विज्ञापन को दीपिका ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब कंगना के इस आलोचनात्मक ट्वीट को लोग दीपिका से जोड़ कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें