फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Collaboration: 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद कंगना रणौत-विवेक अग्निहोत्री ने मिलाया हाथ! जल्द हो सकता है फिल्म का एलान

Sat, 19 Mar 2022 06:53 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विवेक अग्निहोत्री-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
द कश्मीर फाइल्स अभी भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई की वजह से इसे सुपरहिट घोषित कर दिया गया है। छोटे बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने अब तक 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म दर्शकों को तो पसंद आ ही रही है, बॉलीवुड के कई दिग्गज हस्तियों ने भी फिल्म की खूब तारीफ की है। इसमें कंगना रणौत इन कलाकारों में से एक हैं। फिल्म को देखने के बाद वह डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की जमकर तारीफ कर चुकी हैं। अब खबर है कि कंगना जल्द ही विवेक अग्निहोत्री से साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
नए प्रोजेक्ट पर चली रही है बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक द कश्मीर फाइल्स के हिट होने के बाद कंगना और विवेक के जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला सकते हैं। वहीं, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विवेक ने अपनी नई फिल्म के लिए कंगना को अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर दोनों कई बार मिल भी चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
कई आइडिया पर चल रहा है काम
द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद विवेक इन दिनों कई आइडिया पर काम कर रहे हैं। वह जल्द ही इनमें से किसी एक आइडिया पर अपनी नई फिल्म का एलान कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए वह कंगना को कास्ट करना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है।
विज्ञापन

4 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का खुलकर किया था सर्मथन
द कश्मीर फाइल्स के रिलीज होने के बाद कंगना ने इस फिल्म का खुलकर समर्थन किया था। कंगना ने फिल्म को बनाने के लिए विवेक अग्निहोत्री को बधाई दी थी। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा था कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने जितने भी पाप किए हैं इन्होंने मिलकर बॉलीवुड के सारे पाप धो डाले। इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को लताड़ भी लगाई थी। उन्होंने कहा था कि ये फिल्म वाकई काबिले तारीफ है, जो इंडस्ट्री वाले अपने बिलों में चूहों की तरह छुपे हुए हैं, उन्हें निकलकर बाहर आना चाहिए और इस फिल्म को प्रमोट करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें