अनुराग कश्यप और कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें दोनों डायरेक्टर उनकी तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। एक वीडियो में अनुराग कश्यप ने कंगना की प्रशंसा की और कहा, “वह बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। जब काम की बात आती है तो वह बहुत ईमानदार होती है, उसके साथ अन्य समस्याएं भी होती हैं। हालांकि, जब उनकी प्रतिभा की बात आती है, तो कोई भी उनसे यह नहीं छीन सकता। एक अभिनेता के रूप में, एक ईमानदार रचनात्मक व्यक्ति के रूप में भी, उनके अंदर जो कुछ है, उसे कोई उनसे छीन नहीं सकता।