फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्चे झूठे दावे: विकास गुप्ता के दावों पर भड़कीं काम्या पंजाबी, कहा- अब क्यों प्रत्युषा के बारे में बात कर रहे हैं?

Wed, 16 Jun 2021 10:40 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रत्यूषा बनर्जी-विकाश गुप्ता-काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी का नाम कई सालों बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, अभी हाल ही में बिग बॉस फेम विकास गुप्ता ने खुलासा किया कि उन्होंने प्रत्युषा को डेट किया था, हालांकि ये रिश्ता बहुत ज्यादा लंबा नहीं चला। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान विकास ने बताया है कि एक समय पर वह प्रत्युषा को डेट कर रहे थे। विकास ने कहा है कि जब प्रत्युषा को पता चला कि वह बाइसेक्शुअल हैं तो प्रत्यूषा ने उनसे दूरी बना ली। विकास के इन दावों पर राहुल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और इस पब्लिसिटी स्टंट बताया है। 

विकास के दावों के बाद प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड रहे राहुल राज सिंह ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई और कहा कि अगर वो ज़िंदा होती तो ये सुनकर विकास को एक थप्पड़ जड़ती। राहुल के बाद फेमस टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने विकास पर निशाना साधा है। बता दें कि टीवी की बालिका बधू बनकर प्रत्युषा बनर्जी दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं। साल 2016 में उनके निधन से उनके सह कलाकारों से लेकर दर्शकों तक को सदमा लगा था। प्रत्युषा की मौत के बाद उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह निशाने पर आ गए थे। इंडस्ट्री से जुड़े प्रत्युषा के करीबियों ने राहुल को मौत का जिम्मेदार बताया था। 
विज्ञापन

2 of 5
काम्या पंजाबी
काम्या ने कहा है, 'प्रत्युषा अब इस दुनिया में नहीं कि ये बता पाए कि ये दावे सच हैं या झूठ। अभिनेत्री ने कहा, 'विकास अब क्यों उसके बारे में बात कर रहे हैं? मैंने उनका पूरा इंटरव्यू नहीं पढ़ा है। मैं नहीं जानना चाहती कि प्रत्युषा के बारे में सच लिखा है, झूठ लिखा है या तरीफ की है। लेकिन उसकी औरत की ज़िंदगी में क्या हुआ क्या नहीं हुआ उसके बारे में अब क्यों बोलना? वो अब हमारे साथ नहीं है, वो उसकी पर्सनल लाइफ थी।' 
विज्ञापन

3 of 5
काम्या पंजाबी - फोटो : social media
काम्या ने आगे कहा, 'किसी को हक नहीं है कि उसके बारे में बात करे। विकास कोई दूध पीता बच्चा नहीं है उसकी वजह होगी, लेकिन अब जब वो हमारे बीच है ही नहीं तो उसके बारे में क्यों बात करना। उसने प्रत्युषा के अलावा उस दूसरी लड़की का नाम नहीं लिया जिसे उसने डेट किया है क्यों वो सच बताने के लिए ज़िंदा है। ये नहीं होना चाहिए ये बहुत सेंसिटिव मामला है। इसलिए बोलने से पहलें ध्यान दें।'

4 of 5
राहुल राज सिंह, प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : फाइल
इससे पहले राहुल राज सिंह ने कहा कि प्रत्युषा कभी विकास के साथ थी ही नहीं और सिर्फ पब्लिसिटी के लिए वह प्रत्युषा का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं। राहुल ने आगे कहा, 'जब प्रत्युषा ने कभी विकास को डेट किया ही नहीं तो अलग होने का सवाल ही नहीं उठता, यह सिर्फ लाइमलाइट में आने के लिए सोची-समझी साजिश है।' राहुल आगे कहते हैं, 'विकास को पब्लिसिटी के लिए ऐसी कहानियां नहीं बनानी चाहिए। अगर प्रत्यूषा जिंदा होतीं तो इस बात पर विकास को तमाचा जड़ देतीं। विकास का अपने इंटरव्यू में मेरा नाम लिया जाना मुझे पसंद नहीं है। यदि उन्होंने यह सब बंद नहीं किया तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि खबरों में आने के लिए प्रत्यूषा के नाम का इस्तेमाल न किया जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल राज
राहुल ने आगे कहा, 'प्रत्युषा अपनी रिलेशनशिप्स को लेकर हमेशा ओपन थीं। उन्होंने कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ नहीं छिपाई। विकास गुप्ता केवल इसलिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि उनके दावों पर रिएक्ट करने के लिए प्रत्युषा अब जीवित ही नहीं हैं। जब हम 2015 में 'पावर कपल' शो कर रहे थे तब प्रत्युषा ने मुझे बताया था कि विकास ने उन्हें प्रपोज किया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया क्योंकि वह उनकी सेक्शुएलिटी के बारे में जानती थीं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें