फिल्म 'बेखुदी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले कमल सदाना को शायद आप भूल चुके होंगे। लेकिन आज हम कमल के बारे में ऐसे किस्से बताएंगे जिससे आपके जहन उनकी फिल्मों की यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी। कमल की 'बेखुदी' साल 1992 मे आई थी। इस फिल्म में उनके साथ काजोल ने काम किया था।
विज्ञापन
कभी सैफ का अच्छा दोस्त हुआ करता था ये हीरो, अब हुआ ऐसा हाल शादी में भी नहीं बुलाया
2 of 7
कमल सदाना
अब ये एक्टर 46 साल का हो चुका है और इनके फिल्मों की यादें धुंधला हो गई हैं। अभिनय छोड़े जमाना बीत गया। कुछ समय पहले कमल ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली फिल्म के किस्से को शेयर किया था। कमल ने बताया, 'इस फिल्म के सीन में मैं काजोल के भाई को मारता हूं। इस बात से गुस्सा होकर काजोल को मुझे मारना होता है।'
विज्ञापन
कभी सैफ का अच्छा दोस्त हुआ करता था ये हीरो, अब हुआ ऐसा हाल शादी में भी नहीं बुलाया
3 of 7
कमल सदाना
कमल ने आगे कहा, 'ये सीन एक बार में सही नहीं होता और इसके लिए डायरेक्टर 10 रीटेक लेते हैं। काजोल के थप्पड़ खा-खाकर मेरा चेहरा तरबूज की तरह लाल हो गया था।' जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन इसके बाद कमल ने फिल्म 'रंग' में काम किया था।
कभी सैफ का अच्छा दोस्त हुआ करता था ये हीरो, अब हुआ ऐसा हाल शादी में भी नहीं बुलाया
4 of 7
कमल सदाना
फिल्म रंग ने बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म से कमल का करियद चमक उठा लेकिन बाद की फिल्मों में उनका ग्राफ गिरता चला गया। इस वजह से कमल बतौर हीरो खुद को स्टैबलिश नहीं कर पाए। कमल की पर्सनल लाइफ काफी दुख भरी रही। दरअसल, कमल के 20वें जन्मदिन पर उनके पिता बृज सदाना ने उनकी मां और बहन को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
कभी सैफ का अच्छा दोस्त हुआ करता था ये हीरो, अब हुआ ऐसा हाल शादी में भी नहीं बुलाया
5 of 7
कमल सदाना
कमल सदाना की मां सइदा खान और पिता बृज सदाना के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। और कमल सदाना के बर्थडे पर भी ऐसा ही हुआ। शराब के नशे में गुस्से से भरे बृज सदाना ने अपनी लासेंसी बंदूक से पहले अपनी वाइफ और फिर बेटी को गोली मारी। दोनों की उसी जगह पर मौत हो गई। इसके बाद बृज सदाना ने अपने आप को भी शूट कर लिया था।
विज्ञापन
कभी सैफ का अच्छा दोस्त हुआ करता था ये हीरो, अब हुआ ऐसा हाल शादी में भी नहीं बुलाया
6 of 7
कमल सदाना
ये सब कमल की आंखों के सामने हुआ जिससे उनके दिमाग पर गहरा असर पड़ा था। इसके बाद कमल की काउसलिंग की गई थी। हैरत की बात ये थी कि कमल को आज तक नहीं पता चला कि उनके पिता ने गोली क्यों चलाई थी। एक इंटरव्यू में कमल ने बताया था कि कभी सैफ अली खान से उनकी अच्छी दोस्ती हुआ करती थी।
कभी सैफ का अच्छा दोस्त हुआ करता था ये हीरो, अब हुआ ऐसा हाल शादी में भी नहीं बुलाया
7 of 7
कमल सदाना
कमल ने बताया, 'सैफ के पिता मंसूर अली खान के निधन पर उन्होंने मुझे पगड़ी सेरेमनी के लिए बुलाया था लेकिन उसने अपनी शादी में नहीं बुलाया था।' कमल अभी भी सोहा अली खान के टच में हैं। कमल सदाना अब फिल्में डायरेक्टर करते हैं। उन्होंने फिल्म 'रोर' का निर्देशन किया है। कमल का कहना है कि वो एक्टिंग छोड़कर खुश हैं।