केंद्र सरकार के प्रस्तावित सिनेमेटोग्राफ एक्ट 2021 के खिलाफ अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट के जरिए लोगों से अपनी आजादी को लेकर चिंता जाहिर की है। कमल हासन के अलावा कई लोगों ने इस एक्ट की आलोचना की है। सरकार ने नए प्रावधान को शामिल करने को लेकर एक आदेश जारी किया था। जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार को यह शक्ति दी गई है कि वह 'केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड' (CBFC) के फैसले को बदल सकती है। सिनेमेटोग्राफ एक्ट 1952 में प्रस्तावित संशोधन में केंद्र को यह अधिकार दिया गया है कि वह केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की तरफ से मंजूरी दिए जाने के बाद भी 'दोबारा जांच' कर सकती है। इस अधिनियम के अंतर्गत केंद्र फिल्म प्रमाणन बोर्ड के फैसले में बदलाव कर सकता है और उन फिल्मों की फिर से जांच करने की आदेश देता है जिन्हें रिलीज के लिए मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले ने फिल्म निर्माताओं को परेशान कर दिया है। जिसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री के लोग इस कानून के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
सिनेमेटोग्राफ एक्ट 2021: 'हम तीन बंदरों की तरह नहीं', नए कानून के खिलाफ कमल हासन ने उठाई आवाज