धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'कल हो ना हो' की रिलीज को आज 20 साल हो गए हैं। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, सैफ अली खान जैसे सितारे नजर आए थे। साल 2003 में आज ही के दिन फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म की एनिवर्सरी पर करण जौहर ने एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वे अपने पिता यश जौहर को याद करते नजर आए हैं।