फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शादी के बाद काजल अग्रवाल ने मनाई पहली हरियाली तीज, हाथों में मेहंदी लगाए खूबसूरत दिखीं अभिनेत्री

Wed, 11 Aug 2021 10:45 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। काजल आए दिन अपने फैंस के साथ कभी अपनी निजी जिंदगी तो कभी फिल्मों से जुड़ी तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। हाल ही में काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई तस्वीर साझा की है। दरअसल, बुधवार यानी 11 अगस्त को काजल अग्रवाल शादी के बाद अपनी पहली हरियाली तीज मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तीज मनाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका खूबसूरत अंदाज देखने को मिला है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री हल्के हरे रंग के सलवार सूट में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही काजल ने गले में खूबसूरत चोकर, स्टाइलिश ईयररिंग्स पहनी हैं और माथे पर लाल गुलाब का मांग टिका लगाया है। उनके हाथों में मेहंदी सजी हुई है। तस्वीरों में काजल की मां उन्हें सजाती दिख रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
इस खास पर तस्वीरों में काजल की मां उन्हें तैयार करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा कई और रिश्तेदार भी काजल के आसपास नजर आ रहे हैं। बता दें कि काजल अग्रवाल ने उद्योगपति गौतम किचलू के साथ 30 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई थी।

विज्ञापन

3 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
काजल अपने पति गौतम के साथ अक्सर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस के बीच काफी पसंद की जाती हैं। गौतम और काजल की शादी और सगाई की तस्वीरें भी जबरदस्त वायरल हुई थीं। हालांकि शादी के बाद अब काजल फिर से बढ़िया फिल्में ही करना चाहती हैं और इसके लिए वो हर तरह की कोशिश कर रही हैं।  

4 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, खबरों की मानें तो काजल अग्रवाल की शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी चल रही है, लेकिन शादी के बाद से उनके फिल्मी करियर पर बहुत असर पड़ा है। जबसे उन्होंने बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की है उन्हें फिल्मों के अच्छे ऑफर नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अच्छे प्रोजक्ट अपने खाते में जोड़ने के लिए आधी फीस घटाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल चिरंजीवी की आने वाले फिल्म 'आचार्या' में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी इसके अलावा वो नागार्जुन के साथ 'इंडियन 2' में भी नजर आने वाली हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें