फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: काली पोस्टर विवाद में आयोजकों ने मांगी माफी, हसीन दिलरुबा का सीक्वल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 06 Jul 2022 07:45 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
हसीन दिलरुबा, लीना मणिमेकलाई - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत में रोज कुछ न कुछ नई हलचल होती रहती है। यहां पर कभी किसी फिल्म का ट्रेलर रिलीज होता है तो कभी कोई स्टार अचानक ही सुर्खियों में आ जाता है। इस चकाचौंध भरी दुनिया को दर्शक खूब पसंद करते हैं और इसके बारे में जानना चाहता है। तो आज फिल्मी दुनिया में क्या कुछ हुआ है। आपको इसके बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं आज की 10 बड़ी खबरें...
विज्ञापन

2 of 11
leena manimekalai - फोटो : सोशल मीडिया
लीना मणिमेकलाई की फिल्म 'काली' का इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पोस्टर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल हो रहा है। इस तस्वीर में देवी काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया था। लीना मणिमेकलई द्वारा बनाई गई फिल्म के पोस्टर को टोरंटो में टोरंटो मेट्रोपोलियन यूनिवर्सिटी द्वारा ऑर्गेनाइज किए गए आगा खान म्यूजियम में मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग प्रोजेक्ट, अंडर द टेंट के हिस्से के रूप में दिखाया गया था। इसका खूब विरोध हो रहा। विरोध के दौरान एक कम्यूनिटी ने वहां के प्रधानमंत्री को एक शिकायती खत भेजा था। खत में लिखा था मां काली को स्मोकिंग करते हुए दिखाया जाना काफी आहत करता है। जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने इस मामले पर माफी मांगी है।

Kaali Poster Row: काली पोस्टर विवाद में फिल्म के आयोजकों ने मांगी माफी, बयान जारी कर दी सफाई
विज्ञापन

3 of 11
रिया चक्रवर्ती - फोटो : insta
बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनके निधन के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिया चक्रवर्ती को लेकर रोज कोई न कोई खबर इंडस्ट्री से सामने आती रहती हैं। अभी भी हाल में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस में उनके खिलाफ आरोप दाखिल किए गए हैं। रिया चक्रवर्ती सुशांत के जाने के बाद से ही काफी परेशान हैं, न ही वह अपने एक्टिंग करियर पर फोकस कर पा रही हैं न ही किसी और चीज पर। लेकिन इन सबके बीच रिया के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। रिया जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करती नजर आ सकती हैं, जो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड करेंगी टॉलीवुड में एंट्री, इस प्रोड्यूसर ने दिया ऑफर

4 of 11
रश्मिरेखा ओझा, संतोष पात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

18 जून को मशहूर ओडिया टेलीविजन अभिनेत्री रश्मिरेखा ओझा ने आत्महत्या कर ली थी। 23 वर्षीय अभिनेत्री का शव भुवनेश्वर के नयापाली इलाका में  किराए के मकान में मिला था। पुलिस को घटनास्थल से अभिनेत्री का सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें किसी को भी जिम्मेदार नहीं बताया था। लेकिन अभिनेत्री के पिता ने लिव-इन पार्टनर संतोष पात्रा पर इस मामले में लिप्त होने का आरोप लगाया था। अब अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड संतोष पात्रा ने भी आत्महत्या कर ली है।

Rashmirekha Ojha: रश्मिरेखा की मौत के बाद बॉयफ्रेंड ने भी की आत्महत्या, अभिनेत्री के पिता ने लगाए थे संगीन आरोप

विज्ञापन

5 of 11
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्युमेंट्री 'काली' के पोस्टर पर विवाद कम होता नहीं दिख रहा है। इसकी डायरेक्टर लीना मणीमेकलाई व उनके दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने व ठेस पहुंचाने के लिए केस दर्ज हो चुका है। इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद रवि किशन का इस पोस्टर पर गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने ट्वीट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस ट्वीट में सांसद ने इसे घिनौनी सोच बताया है।

Kaali Poster Controversy: फिल्म 'काली' के पोस्टर पर फूटा रवि किशन का गुस्सा, बोले- इस फिल्म के पोस्टर को...
विज्ञापन

6 of 11
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन निर्देशक मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर चार साल बाद वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में वह पझुवूर की राजकुमारी नंदिनी की भूमिका निभाएंगी। वहीं, अब इस फिल्म से ऐश्वर्या का फर्स्ट-लुक पोस्टर सामने आ गया है। नंदिनी के अलावा इस फिल्म में ऐश्वर्या मंदाकिनी देवी के किरदार में भी नजर आएंगी।

Ponniyin Selvan: डबल रोल से पर्दे पर ऐश्वर्या राय की जबरदस्त वापसी, महारानी के लुक में दिखीं बला की खूबसूरत
विज्ञापन

7 of 11
चार्ली 777 - फोटो : सोशल मीडिया
बीते महीने रिलीज हुई फिल्म '777 चार्ली' शानदार कहानी की वजह से अभी तक लोगों के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 25 दिन पूरे कर लिए हैं। 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 80.48 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के 25 दिन पूरे होने जानकारी 'चार्ली 777' के ऑफिशियल अकाउंट से दी गई है। इस अकाउंट से फिल्म से जुड़े कलाकारों की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं जो 25 दिन पूरे होने के बाद आयोजित की गई एक प्रेस मीट की है।

777 Charlie: फिल्म '777 चार्ली' ने 25 दिनों में की करोड़ों की कमाई, खुश रक्षित शेट्टी ने कर दिया यह बड़ा एलान

8 of 11
पंजाबी एक्टर राणा जंग बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
एक तरफ अपनी डॉक्युमेंट्री फिल्म के पोस्टर पर माता काली की छवि को धूमिल करने के आरोपों को लेकर लीना मणिमेकलई विवादों में हैं। लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी बीच पंजाबी अभिनेता राणा जंग बहादुर को लेकर एक खबर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भगवान वाल्मीकि पर विवादित टिप्पणी मामले में राणा जंग बहादुर की गिरफ्तारी की गई है। जालंधर पुलिस ने 65 वर्षीय अभिनेता को गिरफ्तार किया है। अभिनेता पर आरोप है कि उन्होंने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में भगवान वाल्मीकि को लेकर गलत शब्दों का प्रयोग करके एक समहू की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं। एक दिन पहले ही न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज की है। जालंधर और होशियारपुर में वाल्मीकि भाईचारे के लगातार विरोध के बाद उन पर नई बारादरी थाने में केस दर्ज किया गया था

Rana Jung Bahadur: पंजाबी एक्टर राणा जंग बहादुर गिरफ्तार, भगवान वाल्मीकि पर की थी विवादित टिप्पणी

9 of 11
काली पोस्टर विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्युमेंट्री 'काली' के पोस्टर पर शुरू हुए विवाद ने सियासी रूप ले लिया है। जहां एक तरफ राजनेता और पॉलिटिकल पार्टी इस पोस्टर की निंदा कर रहे हैं। वहीं अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत ने मेकर को मारने की धमकी दी है। जी हां, राम नगरी के संत ने पोस्टर विवाद पर अपनी राय रखते हुए कहा, क्या चाहते हो तुम्हारा भी सर तन से जुदा हो जाए ... क्या यही इच्छा है तुम्हारी।

Kaali Poster Controversy: 'क्या चाहते हो तुम्हारा भी सिर तन से जुदा हो जाए', मेकर्स को अयोध्या के महंत की धमकी

10 of 11
विजय बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
यौन उत्पीड़न मामले में साउथ अभिनेता विजय बाबू को राहत मिली है। दरअसल, इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने विजय बाबू को हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की और इस दौरान कोर्ट ने इस अग्रिम जमानत में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। साथ ही अभिनेता पर कुछ शर्तें पर भी लगाई हैं।

Sexual Assault Case: विजय बाबू को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत में हस्तक्षेप से किया इनकार
विज्ञापन

11 of 11
हसीन दिलरुबा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2021 में आई फिल्म हसीन दिलरुबा में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की जबरदस्त केमिस्ट्री ने रंग जमा दिया था। ये एक मर्डर मिस्ट्री थी, जिसमें ट्विस्ट, सस्पेंस और रोमांच के साथ बोल्डनेस तड़का भी लगाया गया था। तापसी और विक्रांत मैसी की फिल्म को फैंस की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिलहाल जानकारी सामने आ रही है कि जल्दी ही फैंस को इसका सीक्वल भी देखने को मिल सकता है।

Haseen Dillruba Sequel: हसीन दिलरुबा का बनेगा सीक्वल! फिर दिखेगी विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू की जबरदस्त केमिस्ट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें