केएन सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लोकप्रिय फिल्में
1940 और 1950 के दशक के दौरान के एन सिंह उस युग की कई प्रतिष्ठित फिल्मों में काम किया। जिनमें सिकंदर, ज्वार भाटा, हुमायूं, आवारा, सीआईडी, हावड़ा ब्रिज, चलती का नाम गाड़ी, आम्रपाली, एन इवनिंग इन पेरिस,झूठा कहीं का, हाथी मेरे साथी, 'मेरे जीवन साथी' जैसी कई लोकप्रिय फिल्में शामिल हैं। उन्होंने चीखने चिल्लाने वाले विलेन की भूमिका के बजाय शांत विलेन की भूमिका निभाई। उन्होंने ज्यादातर एक सफेद कॉलर वाले सज्जन विलेन की भूमिका निभाई, जो एक अच्छा सूट पहने हुए था और शांत ठंडी डिलीवरी के साथ पाइप पीता था। सूट-बूट और हैट पहने व मुंह में पाइप दबाए के एन सिंह पर्दे पर आते थे और घनी भौंहों और उनींदी पलकों से दर्शकों की तरफ देखते थे तो सिहरन सी पैदा होती थी।