जूनियर महमूद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जूनियर महमूद के बीमारी की खबर के बारे में जैसे ही अभिनेता जॉनी लीवर को पता चला वह आज जूनियर महमूद से मिलने गए। और, जूनियर महमूद ने जॉनी लीवर से बहुत ही हंसी खुशी से बात की। जूनियर महमूद ने कहा, 'मैंने अपने जीवन में 350 फिल्मों में काम किया है। मालिक ने मुझे उम्मीद से ज्यादा दिया। बस मेरी यही ख्वाहिश है कि जब इस दुनिया से विदा लूं, तो लोग मेरे काम की वजह से जाने।' जूनियर की यह बात सुनकर जॉनी लीवर भावुक हो गए और उन्होंने जूनियर महमूद के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।
Animal Day 1 BO Collection: रुझानों में ही ‘एनिमल’ 60 करोड़ के पार, ‘पठान’ पर ही रुकेगी या जाएगी ‘जवान’ के पार