जिन नए अभिनेताओं को न्यू मिलेनियल्स ने दिल से चाहा और सराहा है, उनमें जिम सरभ का नाम पहली कतार के कलाकारों में शामिल है। बहुत ही कम बातचीत करने वाले जिम को जानना भी उनके भीतर के अभिनय को खोजने से कम नहीं है। जिम सरभ को पहली लोकप्रियता फिल्म ‘नीरजा’ में निभाए उनके किरदार से मिली। फिर ‘रॉकेट बॉयज’ ने उनकी शोहरत को बुलंदियों तक पहुंचाया। वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ में भी उनके किरदार को लोगों ने खूब सराहा है। पेश है, जिम सरभ के मन की बात, उन्हीं की जुबानी...