फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: तनीषा मुखर्जी ने रणबीर कपूर की फिल्म को सराहा, कहा- 'समानता का समर्थन करती है, महिला विरोधी नहीं है'

Sat, 20 Jan 2024 11:57 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तनीषा मुखर्जी ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'एनिमल पर मेरी राय यह है कि यह बिल्कुल भी नारी-विरोधी फिल्म नहीं थी। वास्तव में, मुझे सच में लगता है कि यह एक ऐसी फिल्म थी जो कई स्तरों पर समानता का समर्थन करती है।'
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल पोस्टर और तनीषा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' ने हर तरफ खूब सुर्खियां बटोरी हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी नजर आईं। फिल्म रिलीज होते ही सुपरहिट हो गई थी। फिल्म के कलाकारों के प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा था। एक तरफ फिल्म की खूब सरहाना हुई, तो दूसरी ओर इसे आलोचना का सामना भी करना पड़ा। ऐसे में अब सुपरस्टार काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने फिल्म के समर्थन में बात की है।  
विज्ञापन

2 of 5
तनीषा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
तनीषा मुखर्जी ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'एनिमल पर मेरी राय यह है कि यह बिल्कुल भी नारी-विरोधी फिल्म नहीं थी। वास्तव में, मुझे सच में लगता है कि यह एक ऐसी फिल्म थी जो कई स्तरों पर समानता का समर्थन करती है। इसलिए मुझे लगता कि यह खूबसूरत है और फिल्म काफी हद तक नारीवाद के पक्ष में है और रणबीर का किरदार भी ऐसा ही है। यह बहुत यथार्थवादी किरदार था, क्योंकि कुछ मामलों में, यह वास्तव में महिलाओं को अपने स्वयं के पाखंड को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।' 

695 Review: अयोध्या मंदिर निर्माण के 500 साल के संघर्ष को दिखाती फिल्म, थियेटर जाने से पहले यहां पढ़ें रिव्यू
विज्ञापन

3 of 5
तनीषा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, 'रणबीर जब रश्मिका से कहते हैं कि तुम्हें मेरे द्वारा लोगों को मारने से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अगर मैं तुम्हें धोखा दूं तो तुम्हें कोई दिक्कत नहीं है? क्या यह पाखंड नहीं है? क्या बुरा है? हत्या या धोखा? मुझे लगा कि यह बहुत अच्छी तरह से लिखी गई और खूबसूरती से बनाई गई फिल्म है।' तनीषा ने कहा, 'मैं ऐसी बहुत सी महिलाओं को जानती हूं जो शायद यह सोचकर फिल्म नहीं देखेंगी कि यह महिला विरोधी है। मगर मुझे सच में लगता है कि उन्हें फिल्म देखने की जरूरत है, क्योंकि यह किसी भी तरह से महिला विरोधी नहीं है।'

4 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
तनीषा ने आगे कहा, 'हमें उन पुरुषों की मानसिकता को समझने की जरूरत है, जिन्हें अपने पूरे परिवार की देखभाल करनी होती है। हमें उन पुरुषों की मानसिकता को समझना होगा, जिन्हें बचपन से ही जिम्मेदार होने के लिए पाला गया है। मुझे लगता है कि आलोचकों और हमारी अपनी इंडस्ट्री के लोगों द्वारा इसकी उस तरह से आलोचना करना गलत है, जिस तरह से इसकी आलोचना की गई है। मैं संदीप रेड्डी वांगा, रणबीर कपूर और पूरी टीम की सफलता के लिए खुश हूं। मुझे लगता है कि रणबीर आज हमारी इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके साथ ही उन्होंने जूते चाटने वाले सीन पर भी बात की। उन्होंने इसे गलत बताया। साथ ही कहा, 'प्यार करने के लिए व्यक्ति को अपने अहंकार को एक तरफ रखना होगा। वह जब वास्तव में ऐसा करने के लिए तैयार होती हैं, तो रणबीर उन्हें ऐसा नहीं करने देते, क्योंकि उन्हें एहसास होता है कि वह वास्तव में उनसे प्यार करती हैं।' 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है। तनीषा मुखर्जी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों झलक दिखला जा में नजर आ रही हैं।  

अक्षय-टाइगर ने जारी किया 'बड़े मियां छोटे मियां' का पहला पोस्टर, टीजर के रिलीज की तारीख से भी उठाया पर्दा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें