फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeetendra Birthday: जब 30 टेक के बावजूद डायलॉग नहीं बोल पाए थे जितेंद्र, ऐसे मिली थी ‘गीत गाया पत्थरों ने' में मुख्य भूमिका

Wed, 07 Apr 2021 09:26 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जितेंद्र - फोटो : Social media

बॉलीवुड में 'जंपिंग जैक' के नाम से फेमस अभिनेता जितेंद्र कपूर का आज जन्मदिन है। जितेंद्र 79 साल के हो चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में एक नहीं बल्कि कई तरह के किरदारों को जिया है। 60 से 90 के दशक तक हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाने वाले जितेंद्र की चर्चाएं उनके अनोखे पहनावे के लिए भी तो होती थीं। हिंदी सिनेमा के ये एक ऐसे इकलौते अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में 80 रीमेक फिल्मों में काम किया। लगभग 200 फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले जितेंद्र ने 121 हिट फिल्में दी हैं। जयाप्रदा, श्रीदेवी, रीना रॉय, नीतू सिंह, हेमा मालिनी, मौसमी चटर्जी और रेखा के साथ जितेंद्र की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आती थी। इसलिए जितेंद्र ने सबसे ज्यादा फिल्में इन अभिनेत्रियों के साथ ही की हैं। जितेंद्र का जन्म 7 अप्रैल 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका असली नाम रवि कपूर है। उन्होंने बॉलीवुड में जितनी सफलता हासिल की, उसके लिए उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। उनके जन्मदिन पर आज हम उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों पर बात करेंगे।

विज्ञापन

2 of 7
jeetendra

शुरुआती दौर में जितेंद्र मुंबई के एक चॉल में रहा करते थे। उनके पिताजी फिल्मों में ज्वेलरी सप्लाई करने का काम करते थे। जब जितेंद्र कॉलेज में थे तभी उनके पिता को हार्ट अटैक आया था। पिता के बीमार होने पर घर चलाने में दिक्कत आने लगी। ऐसे में जितेंद्र ने फिल्ममेकर शांताराम मुलाकात की। जितेंद्र ने उनसे फिल्मों में काम मांगा तो उन्होंने कहा कि तुम कोशिश करना चाहते हो तो करो, लेकिन मैं तुम्हें कोई काम नहीं दूंगा, लेकिन कुछ समय बाद ही कुछ ऐसा हुआ कि जितेंद्र को शांताराम की तरफ से बुलावा आया।

विज्ञापन

3 of 7
jeetendra - फोटो : jeetendra

जितेंद्र को फिल्मों के लिए सेलेक्ट भी कर लिया गया। इसके कुछ दिन बाद शांताराम ने उनका स्क्रीन टेस्ट लिया। 30 टेक के बावजूद जितेंद्र डायलॉग ठीक से नहीं बोल पाए थे, लेकिन फिर भी ‘गीत गाया पत्थरों ने' फिल्म के लिए चयनित कर लिए गए। शांताराम ने ही उनका नाम रवि कपूर से बदल कर जितेंद्र कर दिया था। जितेंद्र ने 100 रुपये महीने की पगार पर काम शुरु कर दिया था।

4 of 7
जितेन्द्र - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में जितेंद्र ने अपने करियर की शुरूआत 1959 में फिल्म ‘नवरंग’ से की, जिसमें उन्हें छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर मिला था। इसके बाद साल 1964 में उन्हें शांताराम की फिल्म ‘गीत गाया पत्थरों ने’ में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म के बाद जितेंद्र अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये। इसके बाद 1967 में जितेंद्र की एक और सुपरहिट फिल्म ‘फर्ज’ रिलीज हुई। जितेंद्र ने अपने करियर में लगभग 200 फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन

5 of 7
पत्नी व बच्चों संग जितेंद्र - फोटो : Social media

जितेंद्र प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। बॉलीवुड में जितेंद्र का नाम कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका है, लेकिन वह बचपन से ही शोभा कपूर से प्यार करते थे। शोभा कपूर जब 14 साल की थीं तब जितेंद्र को उनसे प्यार हो गया था। उस वक्त शोभा ब्रिटिश एयरवेज में काम कर रही थीं। जॉब की वजह से शोभा को अक्सर विदेश में रहना पड़ता था और वो चाह कर भी अपने प्यार यानी जितेंद्र को नहीं मिल पा रही थीं।

विज्ञापन

6 of 7
Jeetendra, Hema Malini - फोटो : social media

एक समय ऐसा भी आया जब जितेंद्र हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे। इसको लेकर जितेंद्र ने अपनी मां को हेमा की मां से मिलने तक भेज दिया था। दोनों के परिवार की आपस मुलाकात भी हुई। कहा जाता है कि हेमा शादी के लिए तैयार भी थीं, लेकिन जितेंद्र की बचपन की गर्लफ्रेंड शोभा अपने परिवार वालों के साथ जितेंद्र के घर पहुंच गईं, जिसके बाद जितेंद्र की शादी हेमा से नहीं हो पाई। 1974 में जितेंद्र ने शोभा से शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jeetendra
साल 2004 में जितेन्द्र को लीजेंड ऑफ इंडिया सिनेमा अवार्ड से अटलांटिक सिटी में सम्मानित किया गया था, जो कि एक प्रतिष्ठित सम्मान था। साल 2007 में इन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला। इसके बाद इन्हें साल 2012 में लायंस गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था और यह अवॉर्ड इन्हें मोस्ट एवरग्रीन रोमेंटिक हीरो के लिए दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें