फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: ‘अमर उजाला’ से बोले नंबी नारायणन, ‘रॉकेट्री’ ने मुझे उम्मीद से ज्यादा संतुष्ट किया

विज्ञापन
1 of 5
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान, आर माधवन और सिमरन बग्गा स्टारर फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ के ट्रेलर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली तारीफ के बाद हिंदी सिनेमा की तमाम बड़ी कंपनियों ने फिल्म के निर्देशक आर माधवन से दोस्ती की पींगे नए सिरे से बढ़ानी शुरू कर दी है। देश प्रेम की इस अनूठी कहानी के पोस्टर पर जिस बड़े कॉरपोरेट हाउस का लोगो चिपकेगा, वह उस कंपनी के लिए तो गर्व की बात होगी ही साथ ही ये एक ऐसी फिल्म का अगला पड़ाव भी होगा, जिसके बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचने की बात खुद देश के प्रधानमंत्री ने कही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के बारे में खुद नंबी नारायणन क्या कहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कम लोगों को ही पता होगा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद जब केरल गए थे तो जिन कुछ खास लोगों से उन्होंने खुद मिलने में दिलचस्पी दिखाई थी, उनमें से एक इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन भी थे। फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ पर काम भी उसी के आसपास शुरू हुआ। माधवन ने करीब डेढ़ दो साल तक इस पूरे विषय पर लंबी रिसर्च की है। फ्रेंच स्पेस एजेंसी से वहां फिल्म शूट करने की परमीशन ली है और आधा दर्जन देशों में फैला फिल्म के प्रोडक्शन का काम अकेले अपने कंधों पर उठाए रखा है।
विज्ञापन

3 of 5
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘अमर उजाला’ देश का इकलौता ऐसा मीडिया हाउस है जिससे खुद इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने अपनी इस फिल्म के पूरे होने के बाद बातचीत की। उनका कहना यही रहा कि माधवन ने उनके जीवन का जो पहलू सिनेमा की शक्ल में परदे पर उतारा है, उसे देखकर वह खुद बहुत भावुक हो गए। ये पूछे जाने पर कि क्या वह माधवन के इस प्रयास से संतुष्ट हैं, नंबी नारायणन ने कहा, ‘माधवन ने उम्मीद से कहीं आगे जाकर मुझे संतुष्ट किया है।’

4 of 5
पीएम मोदी संग 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नंबी नारायणन ने फिल्म की मेकिंग पर बहुत करीब से नजर रखी है। वह कहते हैं, “ये फिल्म बनाने की मेरी इच्छा भी माधवन की ही सोच से ही जागी। उन्होंने एक तरह से ये फिल्म बनाने का बालहठ ही किया। मुझे उनमें एक कारोबारी नहीं बल्कि सच्चा भारतीय दिखा जो देश के एक कोने में हुई एक घटना को पूरी दुनिया को बताना चाहता था।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर माधवन, पंकज शुक्ल व नंबी नारायणन - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता और निर्देशक आर माधवन अपनी फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ के ट्रेलर को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। ये ऐसी पहली फिल्म है जिसके बारे में तकरीबन हर भारतीय भाषा के सुपरस्टार सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं, फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इस बात को नोटिस कर रहे हैं कि माधवन ने ये फिल्म अलग अलग भाषाओं में डब नहीं की है बल्कि अलग अलग भाषाओं में शूट की है। युवा पीढ़ी को जहां फिल्म का अंग्रेजी ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है, वहीं शाइनिंग इंडिया फिल्मों में दिलचस्पी रखने वाले इसके हिंदी ट्रेलर को देख खूब तालियां बजा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें