शालिनी पांडे
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
शालिनी का कहना है कि अपनी सेहत को लेकर वह हमेशा सचेत और जागरूक रही हैं। वह बताती है, "मैंने अब तक की जिंदगी में अक्सर सेहतमंद खाना ही खाया है। मैं हमेशा खेलकूद में हिस्सा लेती रही हूं और पांचवीं कक्षा से ही मैंने स्वीमिंग शुरू कर दी थी। दरअसल मैं कई तरह के खेल खेलती थी, जिनमें बैडमिंटन और वॉलीबॉल भी शामिल हैं। मैं बहुत ऑउटडोर किस्म की बच्ची थी। वजन घटाने की इस खास जरूरत के लिए मुझे खाने-पीने के एक प्लान पर अमल करना पड़ा, और सौभाग्य से मैं एक ऐसी फिल्म कर रही थी, जिसमें डांस रिहर्सल बहुत होती थी, जिसने मेरा वजन घटाने में बड़ा साथ दिया।”