भारतीय टीम विश्व कप का आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला जीतने में असफल रही है। टीम के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम के समर्थकों को काफी उम्मीदें थीं। बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां वर्ल्ड कप फाइनल मैच का लुफ्त उठाने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंची हुई थीं।पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी फाइनल मुकाबला देखने के लिए पहुंचे थे। दीपवीर ने परिवार संग वर्ल्ड कप फाइनल देखा। हालांकि भारतीय टीम की हार के बाद इन दोनों सितारों का काफी झटका लगा। दोनों सितारे उदास मन के साथ मुंबई पहुंचे। इस दौरान की दोनों की कई तस्वीरें सामने आई हैं।