फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: 'चीजें बेहतर होंगी...आप पर गर्व है...', फाइनल में टीम इंडिया की हार पर बिग बी ने किया रिएक्ट

Mon, 20 Nov 2023 10:51 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, टीम इंडिया - फोटो : social media
19 नवंबर को अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम नीले रंग में बदल गया था। स्टेडियम में 1.3 लाख से ज्यादा लोग भारतीय टीम का समर्थन करने पहुंचे थे। दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन के साथ मैच रोमांचक रहा, लेकिन मेन इन ब्लू को ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने सभी का दिल तोड़ दिया। जहां रोहित शर्मा और सिराज अपने आंसू नहीं रोक पाए, वहीं विराट कोहली को अपने आंसू रोकते देखा गया। कई बॉलीवुड सितारों ने हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और अपने हार्दिक संदेशों से टीम इंडिया के प्रयासों की सराहना की। इनमें अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। बिग बी ने प्रतिक्रिया देते हुए भारतीयों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल मैच हारने के बाद बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा है। टीम ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हरा दिया। बहुत से सितारे भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर रहे हैं और बिग भी ने भी कुछ ऐसा ही किया। 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऑस्ट्रेलिया के मैच जीतने के बाद, अमिताभ ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने लिखा, 'टीम इंडिया...कल रात का नतीजा किसी भी तरह से आपकी प्रतिभा, क्षमता और हैसियत का प्रतिबिंब नहीं है...आप पर गर्व है...बेहतर चीजें होंगी...इसे जारी रखें।' बता दें, भारतीय टीम के सेमीफाइनल जीतने के बाद बिग बी ने खुलासा किया था कि जब वह मैच नहीं देखते हैं तो इंडिया जीत जाती है। इसके बाद फैंस ने उनसे फाइनल न देखने की अपील की थी।

4 of 5
रणवीर सिंह, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के साथ ही रणवीर सिंह, शाहरुख खान, काजोल, महेश बाबू जैसे तमाम सितारों ने भी भारतीय टीम पर गर्व जताया है। शाहरुख खान ने लिखा, 'जिस तरह से भारतीय टीम ने यह पूरा टूर्नामेंट खेला वह सम्मान की बात है और उन्होंने शानदार जज्बा और दृढ़ता दिखाई। यह एक खेल है और इसमें हमेशा एक या दो दिन बुरे होते हैं। दुर्भाग्य से आज ऐसा हुआ...लेकिन क्रिकेट में हमारी खेल विरासत पर हमें इतना गौरवान्वित करने के लिए टीम इंडिया को धन्यवाद...आप पूरे भारत में बहुत खुशी  प्यार और इज्जत लाते हैं।आप हमें एक गौरवान्वित राष्ट्र बनाते हैं।'
World Cup 2023: फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते दिखे ये टीवी सितारे, पोस्ट साझा कर बंधाया ढांढस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
बता दें, बीते दिन फाइनल मैच के दौरान टीम इंडिया का समर्थन करने के लिए शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शनाया कपूर, आशा भोसले, दग्गुबाती वेंकटेश, आयुष्मान खुराना और विवेक ओबेरॉय समेत कई बॉलीवुड हस्तियां मैदान में मौजूद थीं। 
World Cup Final 2023: हार के बाद विराट को सांत्वना देती दिखीं अनुष्का शर्मा, वायरल तस्वीर देख भावुक हुए फैंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें