फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: डॉ. कफील खान ने शाहरुख को लिखा पत्र, 'जवान' के जरिए गोरखपुर घटना को पर्दे पर दिखाने के लिए दिया धन्यवाद

Thu, 05 Oct 2023 06:35 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डॉक्टर कफील खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस से लेकर दिग्गज स्टार्स तक ने इस फिल्म को सराहा है। वहीं अब डॉ. कफील खान, जिनका नाम 2017 में गोरखपुर इंसेफेलाइटिस से हुई मौतों के मामले में सामने आया था, उन्होंने भी शाहरुख खान की फिल्म की तारीफ की है। कफील खान ने लेटर लिखकर किंग खान को पोस्ट किया था और अब उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपना लेटर पोस्ट किया है।

विज्ञापन

2 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

डॉ कफील खान ने दावा किया है कि फिल्म में उनकी कहानी दिखाई गई है। अपने एक्स अकाउंट पर दो पेज का लेटर पोस्ट करते हुए कफील खान ने लिखा, 'बदकिस्मती से मैं आपका ईमेल एड्रेस हासिल नहीं कर सका, @iamsrk. इसीलिए मैंने लेटर डाक से भेजा, लेकिन वह कई दिनों के बाद भी ट्रांजिट में दिख रहा है। इसलिए इसे यहां पोस्ट कर रहा हूं। बता दें कि लेटर में कफील खान ने सामाजिक-राजनीतिक मुद्दे उठाने के लिए उनकी शुक्रिया अदा किया है।'

विज्ञापन

3 of 5
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कफील खान ने लिखा, 'मुझे हाल ही में आपकी नई फिल्म जवान देखने का मौका मिला और अहम सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों को दिखाने के लिए फिल्म का इस्तेमाल करने की आपकी एक्स्ट्रा ऑर्डिनेरी कमिटमेंट के लिए आपकी तारीफ करने के लिए मजबूर हो गया।' कफील आगे कहते हैं कि फिल्म में गोरखपुर इंसेफेलाइटिस हादसे को जिस तरह से दिखाया गया है उसने उनके दिल पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

4 of 5
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कफील खान ने आगे सान्या मल्होत्रा की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि डॉ. ईरम खान के किरदार में भले ही उन्होंने सीधे तौर पर उनके कैरेक्टर नहीं निभाया, लेकिन उस एक्सपीरियंस को दिखाया जो खुद कफील ने झेला है। इसके आगे उन्होंने कहा कि भले ही गोरखपुर अस्पताल त्रासदी के असली अपराधी को पकड़ लिया गया हो, लेकिन वे अभी भी अपनी नौकरी वापस पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

बता दें कि एटली की फिल्म 'जवान' 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है। शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति-स्टारर 'जवान' सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, 'फुकरे 3' की रिलीज के बाद जवान के कलेक्शन में काफी फर्क पड़ा है।

यह भी पढ़ें-  NTR 31: 'एनटीआर 31' पर आया नया अपडेट, सलार के चार महीने बाद फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे प्रशांत नील

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें