फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dunki: गीतकार जावेद अख्तर ने रचा इतिहास, 'डंकी' के एक गाने के लिए ली इतनी मोटी रकम

Sun, 31 Dec 2023 11:50 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल सुपरस्टार शाहरुख खान की तीन फिल्में रिलीज हुई। एक के बाद एक दो ब्लॉकबस्टर देने के बाद किंग खान की हालिया रिलीज 'डंकी' भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी लोगों को खूब भा रहे हैं। इस लिस्ट सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गाना 'निकले थे कभी हम घर से' है, जो फिल्म के सबसे आखिर आता है। इस गाने को दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने लिखा है, लेकिन क्या आप जानते हैं? इसे लिखने के लिए उन्होंने कितने पैसे लिए। चलिए हम आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'डंकी' के 'निकले थे कभी हम घर से' गाने को लिखने के लिए जावेद अख्तर ने जितने पैसे चार्ज किए, वो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आज तक हिंदी सिनेमा किसी भी गीतकार को सिर्फ एक गाने को लिखने के लिए इतने पैसे नहीं मिले। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसे लिखने के लिए 25 लाख रुपये लिए। वहीं, चर्चा ये भी है कि शुरुआत में जावेद अख्तर ने राजकुमार हिरानी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था, लेकिन बाद में कुछ शर्तों के बाद इस गाने को लिखने के लिए तैयार हुए। 
विज्ञापन

3 of 5
जावेद अख्तर और राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में गीतकार जावेद अख्तर ने एक शो में खुलासा किया कि वे इसे गाने को लिखने के लिए क्यों तैयार हुए। उन्होंने कहा, 'मैं आमतौर पर फिल्म में सिर्फ एक गाना नहीं लिखता। राजू हिरानी साहब ने मुझसे सिर्फ एक गाने के बोल लिखने को कहा। मैंने मना कर दिया, लेकिन उन्होंने जोर दिया और कहा, 'ये गाना आपके अलावा कोई नहीं लिख सकता। इसके बाद मैंने उनेके सामने कुछ शर्तें रखीं और फिर इसे लिखा।

 

4 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
जावेद अख्तर ने आगे कहा, 'बिना पलक झपकाए वे उन शर्तों को मान गए। ये मेरा कमाल नहीं है, ये कमाल है राजू हिरानी का, जिनके पीछे 5 सुपर-डुपर हिट फिल्में थीं, उसको समझ थी कि ये गाना मुझे इस आदमी से मिलेगा। अहंकार उन पर हावी नहीं हो रहा था, बल्कि अपनी फिल्म के प्रति उनका प्यार उन पर हावी था। उन्हें सलाम है!'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, एक साक्षात्कार में राजू हिरानी ने पहली बार एक लव स्टोरी लिखने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'फिल्म में शाहरुख की मुख्य भूमिका में होने के कारण मुझे नहीं लगता कि आप इससे बच सकते हैं। 'डंकी' शुरुआत में गैरकानूनी रूप से विदेश जाने वाले लोगों के बारे में थी, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ने लगी तो यह एक प्रेम कहानी बन गई। क्योंकि, हमें फिल्म में 25 साल का सफर दिखाना था कि जब लोग अलग हो जाते हैं, तो उनका क्या होता है। इस तरह यह फिल्म एक लव स्टोरी बन गई। हालांकि, यह इसका मकसद नहीं था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें