फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस इंस्पेक्टर बनकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले अभिनेता थे जगदीश राज, पढ़ें 144 फिल्मों में कैसे निभाया किरदार

Tue, 23 Feb 2021 06:17 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
जगदीश राज खुराना - फोटो : Social media

अभिनय की दुनिया में कब कौन किस किरदार में दर्शकों को भा जाए इसका अंदाजा खुद उस अभिनेता को भी नहीं होता। लेकिन कभी कभी इतिहास रचने वालों का इतिहास ही उनके अतीत को धुंधला कर देता है। ऐसे ना जानें कितने ही ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर एक खास किरदार के लिए जगह बनाई और दुनिया से विदा लेने के बाद भी उनकी छाप रह गई। उन्हीं में से एक हैं जगदीश राज खुराना, जिनके बारे में आज कम ही लोग जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 10
जगदीश राज खुराना - फोटो : Social media
जगदीश राज का जन्म साल 1928 में ब्रिटिश भारत के सरगोधा में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। इनके नाम एक विशेष रिकॉर्ड है जिससे संभवता कम ही लोग परिचित होंगे। इन्होंने 144 फिल्मों में पुलिस निरीक्षक का किरदार निभाया था। इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इनका नाम भी दर्ज है।
विज्ञापन

3 of 10
जगदीश राज खुराना - फोटो : Social media
जगदीश राज ने हम दोनों, गैंबलर, जॉनी मेरा नाम, कालाबाजार, ड्रीमगर्ल और दीवार जैसी हिट फिल्मों अपने अभिनय का लोहा मनवाया। देव आनंद से लेकर अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों के साथ काम किया। कुछ फिल्मों में इन्होंने न्यायाधीश या चिकित्सक का किरदार भी निभाया था। हालांकि बाद में 80 और 90 के दशक से उनकी फिल्मों में सक्रियता कम होने लगी।

4 of 10
फिल्म में अभिनय करते जगदीश राज - फोटो : Social media
कहते हैं कि कई बड़ी फिल्मों में पुलिस निरीक्षक का किरदार निभाने वाले जगदीश राज ने बाद में पुलिस की वर्दी ही सिलवा ली थी। वे भूमिका के लिए निर्माता निर्देशक का फोन आते ही सीधे कॉस्ट्यूम में सेट पर पहुंच जाया करते थे।
विज्ञापन

5 of 10
अभिनेता राज कुमार संग जगदीश राज - फोटो : Social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉलीवुड के एक कास्टिंग डायरेक्टर को उनके बारे में पता चला तो वे जानने के लिए काफी उत्सुक हुए। फिल्मों में एक तरह के खास किरदार को निभाने वाले जगदीश के बारे में जानकर वे हैरान रह गए। फिर लंबी लिस्ट देखकर गिनीज बुक की टीम को जांच के लिए मुंबई जो उस समय का बम्बई हुआ करता था वहां बुलाया गया। इस तरह फिल्मी पुलिस निरीक्षक का किरदार निभाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगदीश राज का नाम दर्ज हो गया।
विज्ञापन

6 of 10
जगदीश राज खुराना - फोटो : Social media

जगदीश खुराना के बारे में एक किस्सा काफी दिलचस्प है। जब फिल्म लोहा और नाइंसाफी में उन्हें पुलिस कमिश्नर का किरदार निभाने को मिला तो उन्होंने बड़े ही रोचक अंदाज में जवाब दिया। वे बोले ‘चलो, मेरा प्रमोशन तो हुआ’।

विज्ञापन

7 of 10
जगदीश राज खुराना का अंतिम संस्कार - फोटो : Social media
जगदीश राज ने 1992 में फिल्मों से दूरी बनाते हुए संन्यास ले लिया था। उन्हें श्वास संबंधी बीमारी ने जकड़ लिया था। इसके बाद 85 साल की उम्र में 28 जुलाई 2013 को जुहू स्थित घर में उनका निधन हो गया।

8 of 10
जगदीश राज खुराना - फोटो : Social media
उनके निधन पर कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया था। उनके फैंस इस बात से काफी दुखी हुए थे। उनकी छवि कुछ इस तरह हो गई थी कि फिल्मों में स्थायी तौर पर पुलिस इंस्पेक्टर बन गए थे। दर्शक भी उन्हें इस किरदार में देखना पसंद करते थे और उनका चेहरा कुछ इसी तरह याद रह गया था।

9 of 10
अनीता खुराना - फोटो : Social media
उनकी एक बेटी अनीता राज खुराना हैं जो खुद भी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। इन्होंने प्रेम गीत, जरा सी जिंदगी, जमीन आसमान, मास्टर जी छोटी सरदारनी जैसी फिल्मों में अभिनय किया। जगदीश खुराना की एक और बेटी है जिनका नाम रूपा मल्होत्रा है। दामाद का नाम राकेश मल्होत्रा है।
विज्ञापन

10 of 10
अभिनय करते जगदीश राज खुराना - फोटो : Social media
इन फिल्मों में निभाया किरदार- 
  • खुले आम (25 दिसम्बर 1992)
  • अपराधी (6 नवम्बर 1992)जज
  • दीदार (14 अगस्त 1992) सभर्वाल
  • पाप का अंत (8 दिसम्बर 1989) पुलिस आयुक्त
  • ना इंसाफी (30 जून 1989) पुलिस आयुक्त
  • आसमान से ऊंचा (3 मार्च 1989)
  • आग ही आग (3 अप्रैल 1988) जज
  • मेरा कर्म मेरा धर्म (1987) पुलिस
  • तीसरा किनारा (8 अगस्त 1986) पुलिस
  • सस्ती दुलहन महंगा दूल्हा (31 जनवरी 1986) माफतलाल
  • महक (2 जुलाई 1985)
  • राम तेरे कितने नाम (15 फरवरी 1985) जेलर
  • सलमा (1985) सलमा के गले की जांच करने वाला चिकित्सक
  • जुल्म का बदला (1985)
  • राम तेरी गंगा मैली (1985) पुलिस निरीक्षक
  • जीने नहीं दूंगा (26 अक्टूबर 1984) जेलर
  • राज तिलक (31 अगस्त 1984) राजा के हमलावर
  • बॉक्सर (17 फरवरी 1984) व्यक्ति जिसकी घड़ी चोरी हो जाती है।
  • मजदूर (14 अक्टूबर 1983) पुलिस निरीक्षक
  • हम से ना जीता कोई (22 अप्रैल 1983)
  • दीदार-ए-यार (22 अक्टूबर 1982)
  • सवाल (21 मई 1982) इंस्पेक्टर छोडू
  • गोपिचन्द जासूस (19 फरवरी 1982) वर्मा
  • दिल-ए-नादान (1982)
  • अग्नी परीक्षा (1982) पुलिस निरीक्षक
  • दुल्हा बिकता है (1982)
  • एक ही भूल (9 अक्टूबर 1981) विशेष उपस्थिति
  • सिलसिला (14 अगस्त 1981)
  • मगरूर (20 अप्रैल 1979) पुलिस अधिकारी
  • राम कसम (22 सितम्बर 1978) जग्गू
  • दिल और दीवार (15 सितम्बर 1978)
  • परमात्मा (1978)
  • तुम्हारी कसम (1978) पुलिस निरीक्षक
  • बेशर्म (1978) पाण्डे
  • आईना (1977)  प्रबंध निदेशक (जगदीश राज के रूप में)
  • ईमान धर्म  (1977) पुलिस निरीक्षक
  • पापी (1977) इंस्पेक्टर भास्कर
  • ड्रीम गर्ल (1977)
  • दफा 302 (1975) सतीश
  • दीवार (1975) जग्गी
  • दो चोर (1972) पुलिस निरीक्षक
  • महबूब की मेहंदी (1971)
  • जॉनी मेरा नाम (1970) पुलिस निरीक्षक
  • सुहाग (1979)  पुलिस निरीक्षक-खान
  • नानक नाम जहज है (1969) (पंजाबी फिल्म)
  • एक महल हो सपनों का (1975) (खलनायक की भूमिका में)
  • फंटूश - 1954
  • हम दोनों - 1961
  • कालाबाजार - 1960
  • गैम्बलर - 1971
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें