टीवी रियलिटी शो स्टार वॉइस ऑफ इंडिया जीतने वाले इश्मीत सिंह का आज ही के दिन 19 साल की उम्र में निधन हो गया था । स्टार प्लस के इस शो को इश्मीत ने साल 2007 में जीता था । उन्हें लता मंगेशकर के हाथों ट्रॉफी मिली थी । 2 सितंबर 1988 को जन्मे इश्मीत पंजाब से थे ।
विज्ञापन
2 of 5
ishmeet singh
- फोटो : social media
इश्मीत का पहला एल्बम 'सतगुर तुमेरे काज सवार' नाम का एक धार्मिक गुरबानी था । Star Voice Of India में इश्मीत सिंगर अभिजीत और अल्का याग्निक के फेवरेट थे। सिंह ने गुरुनानक पब्लिक स्कूल, सराभा नगर, लुधियाना से अपनी स्कूलिंग की। स्नातक की डिग्री लेने के बाद वो मुंबई में एम.एन.सी कॉलेज से पढ़ाई कर रहे थे ।
विज्ञापन
3 of 5
ishmeet singh
- फोटो : social media
इश्मीत ने अपनी मां से वादा किया था कि वो सीए लेवल की पढ़ाई पूरी करेंगे । इश्मीत को गायकी की शिक्षा अपने परिवार से मिली थी । 17 साल की उम्र में उन्होंने शो में हिस्सा लिया था । उनके गाने का स्टाइल शान से मिलता-जुलता था । इश्मीत बहुत शांत स्वभाव के थे । ये शो जीतने के बाद इश्मीत का सिंगिंग करियर अच्छा चल रहा था । लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था ।
4 of 5
ishmeet singh
- फोटो : social media
शो जीतने के एक साल बाद ही उनका निधन हो गया । इश्मीत एक परफॉर्मेंस के सिलसिले में मालदीव गए थे। यहां उनके प्रोग्राम से दो दिन पहले स्विमिंग पूल में उनकी लाश मिली थी। सवाल उठने लगे कि आखिर इश्मीत की मौत कैसे हुई । हालांकि पुलिस का कहना था कि इश्मीत पूल में नहाने के लिए उतरे थे । जहां उनके सिर पर चोट लगी और वो डूब गए । इश्मीत को स्विमिंग नहीं आती थी ।
इश्मीत के पैरेंट्स ने पुलिस से छानबीन करने की मांग की थी । उनका कहना था हो सकता है जब वो डूब रहा हो तो लोग तमाशा देख रहे हों, या इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ठीक से ईवेंट ऑर्गनाइज ना कर पाई हो । पंजाब सरकार ने पुलिस को छानबीन के आदेश भी दिए थे । बाद में हॉस्पिटल ने बताया था कि इश्मीत के माथे पर कट का निशान था ।