फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ameesha Patel: सलमान खान से शादी कर सकती हैं अमीषा पटेल? प्रशंसक के सवाल पर अभिनेत्री ने दिया मजेदार जवाब

Sun, 23 Jun 2024 08:14 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सवाल-जवाब सेशन में एक प्रशंसक ने अभिनेत्री अमीषा पटेल से उनकी शादी को लेकर मजेदार सवाल किया। इस पर दिया गया अभिनेत्री का जवाब भी दिल जीतने वाला है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान-अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
अमीषा पटेल को हाल ही में साल 2001 की फिल्म 'गदर' की अगली कड़ी 'गदर 2' में देखा गया। फिल्म में अभिनेत्री ने सनी देओल के साथ अपनी भूमिका को दोहराया। अमीषा भले ही पर्दे पर काफी कम नजर आती हैं, लेकिन अभिनेत्री अपने प्रशंसकों से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक्स पर मजेदार सवाल-जवाब सेशन रखा। इस दौरान अमीषा ने प्रशंसकों के मजेदार सवाल के शानदार जवाब दिए। उन्होंने आगामी फिल्म 'गदर 3' और 'हमराज 2' पर बड़ा अपडेट दिया। साथ ही शादी के सवाल पर चुप्पी तोड़कर हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। 
विज्ञापन

2 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9
एक एक्स यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि आप और सलमान खान दोनों अविवाहित हैं, क्या भविष्य में दोनों की शादी की कोई संभावना है। इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, 'सलमान शादीशुदा नहीं हैं और न ही मैं हूं? तो क्या आपको लगता है कि हमें शादी कर लेनी चाहिए? हमारी शादी के लिए आपका मुख्य उद्देश्य क्या है - शादी या कोई फिल्म प्रोजेक्ट?' अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि वह शादी करने की इच्छुक हैं लेकिन उन्हें दूल्हा नहीं मिल रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
एक एक्स यूजर ने अमीषा से पूछा कि उनका पसंदीदा स्टार किड कौन है, तो उन्होंने बिना समय बर्बाद किए जवाब दिया, 'मेरे लिए बॉलीवुड में सबसे प्यारे बच्चे हमेशा करीना के बेटे तैमूर और शाहरुख के बेटे अबराम रहे हैं। दोनों बहुत प्यारे हैं।'

Sonakshi-Zaheer Wedding: एक-दूजे के हुए सोनाक्षी सिन्हा-जाहिर इकबाल, कुछ देर में होगा रिसेप्शन पार्टी का आगाज
 

4 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
'बिग बॉस' में भाग लेने के बारे में एक प्रशंसक के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मैं कई साल पहले एक मालकिन के रूप में बिग बॉस में थी। घर के अंदर, मेरे लिए इस जीवन में संभव नहीं है। मैं अंदर रहने के बजाय लंदन में घूमना और खरीदारी करना पसंद करूंगी। मैं भाग लेने वाले अन्य लोगों से प्यार करती हूं और उनका सम्मान करती हूं और उनकी प्रशंसा करती हूं, लेकिन यह निश्चित रूप से मेरे लिए नहीं है।'

Sonakshi Zaheer Wedding Live: आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बने सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल, रजिस्टर्ड करवाई शादी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद प्रशंसकों ने उनसे साउथ के उनके पसंदीदा सुपरस्टार के बारे में पूछा, जिस पर अमीषा ने जवाब दिया, 'मैंने उन सभी के साथ काम किया है। पवन कल्याण से लेकर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और बालकृष्ण तक। तमिल में मैंने विजय के साथ काम किया है। वे सभी बेहतरीन हैं।'

Tamil Nadu: जहरीली शराब से मौतों के मामले में कमल हासन ने पीड़ितों को ही घेरा, बोले- उन्होंने लापरवाही की
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें