फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Annu Kapoor: अन्नू कपूर ने सरेआम मांगी कंगना रणौत से माफी, थप्पड़ कांड पर टिप्पणी कर बुरे फंसे थे अभिनेता

Sun, 23 Jun 2024 06:00 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अन्नू कपूर ने बीते दिन कंगना रणौत के थप्पड़ कांड पर प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद कंगना भी उन्हें घेरती नजर आई थीं। अब अभिनेता ने एक्स पर पोस्ट कर अभिनेत्री से राजनेत्री बनीं कंगना से सरेआम माफी मांगी है। 
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत-अन्नू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी फिल्म 'हमारे बारह' के प्रमोशन के दौरान अन्नू कपूर ने एक वायरल वीडियो पर टिप्पणी की, जहां कथित तौर पर सीआईएसएफ कर्मी द्वारा कंगना रणौत को थप्पड़ मारा गया था। उनकी टिप्पणी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिस पर अभिनेत्री की ओर से प्रतिक्रिया आई। कंगना की प्रतिक्रिया के बाद अन्नू कपूर ने एक बार फिर इस मुद्दे पर बात की है। अभिनेता ने बकायदा एक्स पर पोस्ट कर अभिनेत्री से राजनेत्री बनीं कंगना रणौत से माफी मांगी है।  
विज्ञापन

2 of 5
अन्नू कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'हमारे बारह' के प्रमोशन के दौरान अन्नू कपूर से कंगना रणौत के थप्पड़ मामले में प्रतिक्रिया मांगी गई थी। जिस पर अभिनेता ने कहा था, 'ये कंगना जी कौन हैं? कृपया बताएं ना कौन हैं? जाहिर है आप पूछ रहे हैं तो कोई बहुत बड़ी हीरोइन होगी? सुंदर हैं क्या?' बाद में सम्मेलन में अन्नू कपूर ने समाज में सफल महिलाओं के प्रति धारणाओं पर टिप्पणी की। इसे देखने के बाद कंगना रणौत भी खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाईं। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अन्नू कपूर की  प्रेस कॉन्फ्रेंस की एक क्लिप साझा करते हुए लिखा, 'क्या हम महिलाओं से हमेशा विनम्र होने की उम्मीद करते हैं? क्या हम पावरफुल महिलाओं को अपमानित करने के लिए दबंग या हावी रहने वाली कहते हैं? फिर चाहें वे बॉस हों या नेतृत्व की स्थिति में हों?' अभिनेत्री ने दूसरा सवाल किया, 'अगर महिलाएं अपनी भावनाओं से ऊपर उठकर कुछ फैसले लेने में सक्षम है तो क्या हम उन्हें जज करते हैं? क्या ऐसी स्थिति में हमें लगता है कि उनमें स्त्रियों वाले गुण नहीं हैं? साथ ही, जो महिलाएं अपनी भावनाओं के आगे झुक जाती हैं, क्या हम उन्हें भी जज करते हैं और सोचते हैं कि वे हार गई हैं?' कंगना ने इसके साथ ही दो अन्य सवाल भी पूछे थे। 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना की इस प्रतिक्रिया के बाद अन्नू कपूर ने वापस से एक्स पर एक पोस्ट कर अपना पक्ष साफ किया है। अन्नू कपूर ने लिखा है, 'मीडिया द्वारा पूछे प्रश्नों के उत्तर में कुछ अर्थ का अनर्थ निकल रहे हैं, तो सोचा कुछ तथ्य उजागर कर दूं।' अन्नू कपूर ने लिखा कि वह टीवी, न्यूज चैनल, ओटीटी और समाचार पत्र नहीं पढ़ते। किसी भी देश की व्यवस्था या कानून व कायदों को न जानकर गलती कर देना अपराध हो सकता है, लेकिन किसी व्यक्ति विशेष या स्थान को न जानना अपराध नहीं होता।'

Sonakshi Sinha Wedding: दूल्हे मियां जहीर ने मस्जिद में टेका माथा, सोनाक्षी को आज बनाएंगे अपनी दुल्हनिया!

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत और अन्नू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं आपको (कंगना को) नहीं जानता और इस बात को आप स्त्री कोटि निरादर की गरिमा में न सम्मलित करें।' वहीं अन्नू कपूर ने अभिनेत्री को इस बात की नसीहत भी दी कि मीडिया जब सवाल पूछे, तो समझ जाइए कि उनको मसाला चाहिए, जो उन्हें मेरी बेबाकी से मिल गया। मेरा धर्म और राजनीति से कोई रिश्ता नहीं है क्योंकि धर्म से कोई रिश्ता नहीं है इसलिए अधर्म से भी कोई रिश्ता नहीं। अगर आप मेरी किसी भी बात से खफा हैं, तो मुझे माफ कर दीजिए।' 

Sonakshi Zaheer Wedding Live: विवाह पंजीकृत करा रहे सोनाक्षी-जहीर, अभिनेत्री के घर पहुंचे पिता शत्रुघ्न सिन्हा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें